Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम चंपाई से मिल कर शिक्षकों ने रखी अपनी समस्याएं समेत हजारीबाग की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
  • दो स्मार पत्र सौंपा, पदोन्नति से संबंधित परेशानी बताई
  • सीएम ने संबंधित विभागों को दिए कार्रवाई के निर्देश
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से भेंट की. प्रतिनिधिमंडल में स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के सचिव डॉ. विनोद रंजन, उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध सिंह शिवगीत, विभावि के पूर्व अभिषद सदस्य डॉ. जयप्रकाश रविदास, विभावि के वित्त समिति सदस्य डॉ. राजू राम एवं संत कोलंबा महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ. भुनेश्वर मेहता शामिल थे. झारखंड विधानसभा में अवस्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय में बातचीत के दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना एवं पदोन्नति से संबंधित परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. शिक्षकों ने उनके समाधान के बिंदु भी सुझाए. मुख्यमंत्री ने विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दोनों स्मार पत्र को संबंधित विभागों को भेजते हुए त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया. शिक्षकों को मुख्यमंत्री से मिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं विधायक उमाशंकर अकेला का प्रतिनिधिमंडल ने आभार जताया.

फर्जी आम सभा की जांच और बगैर सहमति के खनन कार्य न हो : अंबा प्रसाद 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/24-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
  • अंबा प्रसाद ने सदन में उठाया अडानी इंटरप्राइजेज की ओर से फर्जी आमसभा कराने का मामला,
  • कहा- परियोजना के विरोध में कई माह से आंदोलनरत हैं ग्रामीण
  • ग्रामीणों के साथ बिल्कुल भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा
बड़कागांव : विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा अडानी इंटरप्राइजेज का मामला फिर से विधानसभा के पटल पर उठाया गया. विधायक अंबा प्रसाद ने गुरुवार को सदन में ध्यानाकर्षण के माध्यम अडानी इंटरप्राइजेज द्वारा कराई गई फर्जी आमसभा की जांच कराते हुए बगैर गोंदलपुरा के ग्रामीणों की सहमति के खनन कार्य नहीं कराने की मांग की. विधायक ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा में अडानी इंटरप्राइजेज के द्वारा कोयला खनन के निमित ग्रामवासियों की फर्जी आमसभा करा कर खनन कार्य करने की कोशिश कर रही है. जबकि, उक्त क्षेत्र के ग्रामीण परियोजना के विरोध में कई महीनों से आंदोलनरत हैं. अंबा प्रसाद ने अडानी इंटरप्राइजेज द्वारा कराए गए फर्जी आमसभा की जांच करने और गोंदलपुरा के ग्रामीणों की सहमति के बिना खनन कार्य नहीं करने की मांग की. ज्ञात हो कि बड़कागांव विधायक द्वारा इस मामले को कई बार विधानसभा के पटल पर रखा गया है. ग्रामीणों की मांग है कि बगैर उनकी सहमति के किसी प्रकार का कार्य न हो. इस संबंध में पूछे जाने पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि गोंदलपुरा के ग्रामवासियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं. ग्रामीणों के साथ बिल्कुल भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

डीसी ने किया पांच थर्ड जेंडर को सम्मानित

उभयलिंगी व्यक्तियों के अधिकारों एवं सामाजिक जागरुकता को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/25-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग : उभयलिंगी व्यक्तियों के अधिकारों एवं सामाजिक जागरुकता संबंधी विषय पर गुरुवार को नगर भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभांरभ डीसी नैंसी सहाय ने दीप प्रज्जवलन एवं उपस्थित अतिथियों को पौधा देकर किया. उन्होंने सभी उभयलिंगी व्यक्तियों को शाॅल एवं उपहार देकर सम्मानित किया. उन्होंने बताया कि आपलोगों को समाज में उचित सम्मान एवं सरकार द्वारा प्रदान किए जानेवाले लाभों से आच्छादित किया जाना है. उन्होंने बताया कि उभयलिंगी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा थर्ड जेंडर की मान्यता प्रदान की गई है. कार्यशाला में डीसी ने पांच उभयलिंगी व्यक्तियों को भारत सरकार के पोर्टल से निर्गत पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो ने कहा कि उभयलिंगी व्यक्तियों के विकास के लिए भारत सरकार द्वारा पोर्टल बनाया गया है, जिनके माध्यम से उभयलिंगी व्यक्ति अपना ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर से लाॅगिन कर स्वयं से संबंधित डाटा को भरकर अपलोड कर सकेंगे, ताकि डीसी के द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र निर्गत किया जा सके. प्रमाण पत्र प्राप्त उभयलिंगी व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से प्रतिमाह 1000 रुपये पेंशन/ सहायता राशि उनके खाता में दी जाएगी एवं सरकार अन्य योजनाओं से भी इन्हें जोड़ा जाएगा, जिससे इनके सामाजिक एवं आर्थिक आधार को मजबूत किया जा सकेगा. इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाची पदाधिकारी मां देव प्रिया, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, ट्राई संस्था के राज्य प्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया संघ के सचिव उत्तम महतो सहित अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का संचालन अनविता कुमारी ने किया. कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका अनुभा श्वेता होरो, सांख्यिकी सहायक नागेंद्र शर्मा, लिपिक अभिषेक कुमार सिंह, सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटर सतीश कुमार रजक, विजय रविदास, प्यारी रविदास, यमुना साव, प्रणव तिवारी, संगीता कुमारी, रोहित कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

टोटो चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

चोरी का एक टोटो, चार बैटरी और एक टायर बरामद

हजारीबाग : पुलिस ने टोटो चोरी कर पार्ट-पुर्जा अलग-अलग कर बेचने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है. एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत ओकनी भुईयां टोली निवासी सोनू कुमार ने टोटो, टायर एवं बैटरी चोरी से संबंधित एक आवेदन दिया. साथ में तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंपते हुए बताया कि इनके पास से चोरी किए गए सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस की पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उनकी निशानदेही पर चोरी का एक टोटो, बैटरी और टायर भी बरामद किया गया है. तीनों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोहसिंघना थाना क्षेत्र के तेली टोला ओकनी निवासी रोहित कुमार व रंजन कुमार और न्यू एरिया निवासी विक्रम कुमार के रूप में की है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/10-ias-officers-of-jharkhand-got-promotion-see-list/">झारखंड

के 10 आइएएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, देखें लिस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही