प्राचार्य डॉ चौधरी ने संकल्प दिलाया
प्राचार्य ने इस मौके पर बताया कि झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन में पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत घाटशिला विधानसभा समेत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तिथि 13 नवंबर को है. उस दिन लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें. प्राचार्य डॉ चौधरी ने पहली बार मतदाता बने छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलाया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में वे स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तथा आसपास के वैसे सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो गई हो तथा उनके पास मतदाता पहचान पत्र हो.हमारे एक वोट से फर्क पड़ता है, वोट अवश्य करें
प्राचार्य डॉ चौधरी ने यह भी बताया कि घाटशिला महाविद्यालय में लगभग 14 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सभी विद्यार्थियों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे अपने परिवार के अलावा कम से कम पांच अपने रिश्तेदारों के घरों में जाकर सबों को 13 नवंबर को होने वाले घाटशिला विधानसभा के साथ बहरागोड़ा, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिस क्षेत्र के मतदाता हैं वहां जाकर अनिवार्य रूप से मतदान करें. हमारे एक वोट से फर्क पड़ता है. इसलिए वोट अवश्य करें.यह थे उपस्थित
इस मौके पर डा पी के गुप्ता, डा एस के सिंह, डा डी सी राम, डा संदीप चंद्र, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, डा कुमार विशाल, प्रो मोहम्मद सज्जाद, प्रो विकास मुंडा, प्रो राम विनय श्याम, डा कन्हाई बारिक, डा चिरंतन महतो, मानिक मार्डी, बसंती मार्डी, शंकर महाली, डा सिंगों सोरेन, डा रुचि स्मिता के अलावे काफी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-police-demolished-illegal-liquor-distillery-in-hiraganj-forest-area/">घाटशिला: हीरागंज जंगल क्षेत्र में अवैध शराब भट्ठी पुलिस ने किया ध्वस्त [wpse_comments_template]
Leave a Comment