Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्वविद्यालयों में छुट्टी की कटौती का शिक्षक कर रहे विरोध, मौन जुलूस निकाला

Ranchi: झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक छुट्टी कटौती का विरोध कर रहे हैं. झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक रविवार को रांची विश्वविद्यालय कैंपस में जुटे. रांची विश्वविद्यालय परिसर से अलबर्ट एक्का चौक होते हुए शहीद चौक से फिर वापस विश्वविद्यालय परिसर तक मौन जुलूस निकाला. शिक्षकों ने बताया कि छुट्टियों में कटौती करना गलत है. यह यूजीसी के मानकों में भी नहीं है. केंद्रीय विश्वविद्यालयों की गर्मी की छुट्टी 45 से 50 दिनों तक होती है. झारखंड सरकार के विश्वविद्यालयों में गर्मी की छुट्टी लगभग मई के तीसरे सप्ताह से सभी विश्वविद्यालयों में होना था. राजभवन ने निर्देश दिया था कि छुट्टी 1 से 15 जून तक दी जाए. इसके बाद शिक्षकों ने आपत्ति जताई तो विश्वविद्यालय ने इस पर संशोधन करके इसे 1 जून से 20 जून तक किया है. इसे पढ़ें- MI">https://lagatar.in/mi-beat-srh-rajasthan-out-of-playoffs/">MI

ने SRH को हराया, प्लेऑफ से बाहर हो गई राजस्थान

50 प्रतिशत छुट्टी की कटौती करना गलत : डॉ. विनय भरत

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. विनय भरत ने कहा कि पूरे साल मिलने वाली छुट्टी में लगभग 50 प्रतिशत तक की कटौती की गई है, जो गलत है. केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 45 से 50 दिनों की गर्मी की छुट्टी होती है. वहीं राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों में 15 दिनों की गर्मी की छुट्टी दी जाएगी. ये यूजीसी के मानकों के विरुद्ध है. हम इसकी शिकायत यूजीसी में भी करेंगे और जरूरत पड़ी तो इसके लिए हम पीआइएल भी दायर करेंगे. हमें छुट्टियां मिलनी चाहिए, क्योंकि इन छुट्टियों में शिक्षक अपना शोध कार्य, किताब लिखना या अन्य प्रकार की शैक्षणिक शोध कार्य करते हैं. इस प्रकार के प्रतिबंध से हमलोग किताब कैसे लिखेंगे.

जानिए क्या है मामला

पहले विश्वविद्यालय अपने स्तर से छुट्टियां तय करते थे. लेकिन इस बार राजभवन ने छुट्टियों के कैलेंडर में बदलाव किया है. इसे लेकर राज्यपाल के ओएसडी जे मुकुल नारायण ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा, डीएसपीएमयू के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य समेत अन्य विवि अधिकारियों के साथ छुट्टी में समानता लाने को लेकर बैठक की थी. इसके बाद छुट्टियों में 50 प्रतिशत कटौती कर दी गई. पहले गर्मी की छुट्टी लगभग एक माह की होती थी, लेकिन छुट्टियों के कैलेंडर में बदलाव के बाद अब केवल 20 दिनों की ही गर्मी छुट्टी मिलेगी. सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अब 1 जून से 20 जून तक ही गर्मी छुट्टी होगी. इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidents-visit-these-areas-of-ranchi-declared-as-red-zone-lagatar/">राष्ट्रपति

का दौराः रांची के ये इलाके रेड जोन घोषित

सोमवार को भी होगा विरोध

  • दोपहर 2:30 बजे डीएसपीएमयू के मेन गेट पर गेट प्रदर्शन
  • 3 बजे मल्टी पर्पस हॉल जाएंगे 
  • 4 बजे रांची विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन और गुलाब का फूल देंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही