Search

शिक्षक समाज के कर्णधार हैं :  जलेश्वर महतो

Dhanbad : ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस धनबाद के तत्वावधान में शनिवार को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर धनबाद परिसदन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजित कर सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि  झारखंड  के पूर्व मंत्री एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड  के पूर्व मंत्री मन्नान मलिक मौजूद थे. प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जलेश्वर महतो का जोरदार स्वागत किया गया. इस अवसर पर बतौर अतिथि जलेश्वर महतो ने कहा कि शिक्षक समाज के कर्णधार हैं. बिना शिक्षकों के मार्गदर्शन के समाज विकृत हो जाएगा. आज का विकसित समाज शिक्षकों की ही देन है. इसे भी पढ़ें -गोविंदपुर">https://lagatar.in/rpf-raids-on-two-internet-cafes-brokering-railway-e-tickets-in-govindpur-operator-arrested/">गोविंदपुर

में रेलवे ई टिकट दलाली करने वाले दो इंटरनेट कैफे में आरपीएफ का छापा, संचालक गिरफ्तार

सही अर्थों में शिक्षक ही राष्ट्र के निर्माता : डॉ. डीके सिंह 

इससे पूर्व शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ अतिथियों को शॉल तथा पुष्प गुच्छ देकर किया गया.  समारोह में विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से आए हुए सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों को कलम एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए धनबाद जिला प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने  कहा कि सही अर्थों में शिक्षक ही राष्ट्र के निर्माता हैं. आज का दिन प्रोफेशनल्स कांग्रेस और व्यक्तिगत रूप से मुझे अपने गुरुजनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस अवसर पर  पूर्व मंत्री मन्नान मलिक ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं, जो समाज और देश को नयी दिशा देते हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//