Search

 
 
 

धनबाद के रिटायर्ड डीएसई इंद्र भूषण सिंह को शिक्षकों ने दी विदाई

 
Dhanbad : धनबाद जिले के सेवानिवृत्त जिला शिक्षा पदाधिकारी इंद्र भूषण सिंह को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने 4 सितंबर को भावभीनी विदाई दी. कला भवन के विवाह मंडप में हुए कार्यक्रम में वर्तमान जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार और पूर्व जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार भी शामिल हुए. इंद्र भूषण सिंह ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में धनबाद जिले में उनका कार्यकाल सर्वश्रेष्ठ रहा. सभी से अच्छे संबंध का परिणाम आज शानदार विदाई समारोह के रूप में सामने आया है. 31 वर्ष के अपने सेवाकाल में उन्होंने कार्ययोजना बनाकर सभी जगह पर काम किया है. डीईओ या डीएसई से ऊपर उठकर वे अभिभावक बन कर काम करने में विश्वास रखते हैं. अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ उनका पारिवारिक संबंध रहा. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर मेहनत करने की जरूरत है. धनबाद जिले में शिक्षा का स्तर सुधरा है. यहां के शिक्षक व कर्मचारी ऐसे ही मेहनत करते रहे तो शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार आएगा. विदाई समारोह में क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी धनबाद मिथिला टुडू, बाघमारा गौतम साव, एडीपीओ विजय कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्किल मरांडी, राजीव रंजन, अशोक पाल, मूरत महतो, बिनोद पांडेय, बिनोद मोदी, लक्ष्मी वर्मा, लीला उपाध्याय, रीना कुमारी का संघ के द्वारा स्वागत किया गया. अवनेश्वर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राकेश कुमार एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मंच संचालन देवेश त्रिवेदी, ब्रजेश भट्ट एवं पूजा प्रियदर्शी के द्वारा किया गया. हरेंद्र गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-karan-mahto-accused-of-many-scandals-including-in-sindri-riot-sent-to-jail/">धनबाद

: सिंदरी उपद्रव में सहित कई कांडों का अभियुक्त करण महतो भेजा गया जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही