Search

ऑनलाइन क्‍लासेज में टीचर ज्यादा होमवर्क देते हैं, जम्‍मू-कश्‍मीर की बच्‍ची ने PM से की भावुक अपील, वीडियो वायरल

 Srinagar :  जम्‍मू-कश्‍मीर  की एक बच्ची का वीडियो अभी खूब वायरल हो रहा है. बच्ची इस वीडियो में ऑनलाइन क्‍लासेज से हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी से शिकायत कर रही है. बता दें कि कोरोना वायरस महामारी  के कारण देशभर में बच्‍चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. ऐसे में स्‍कूल और कोचिंग संस्‍थान ऑनलाइन क्‍लासेज (Online Classes) के जरिये पढ़ाई जारी रख रहे हैं.

लेकिन कुछ बच्‍चों की शिकायत है कि उन्‍हें ऑनलाइन क्‍लासेज में टीचर अधिक काम दे देते हैं. जम्‍मू-कश्‍मीर  की यह बच्‍ची उनमें शामिल हैं. उसकी उम्र 6 साल है. उसने अपनी इस समस्‍या की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने के लिए उनके नाम वीडियो संदेश जारी किया.

इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-calls-pm-modi-shah-like-hitler-stalin-appeals-to-opposition-leaders-to-unite/79204/">ममता

ने पीएम मोदी, शाह को हिटलर, स्टालिन जैसा करार दिया, विपक्षी नेताओं से एकजुट होने की अपील की

जम्मू-कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने भी वीडियो शेयर किया है

बच्ची ने इस वीडियो में प्‍यारे अंदाज में पीएम मोदी से भावुक अपील की है. उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे जम्‍मू-कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने भी शेयर किया है. वीडियो में 6 साल की बच्‍ची पीएम मोदी को संदेश देते हुए कहती है, अस्सलामु अलैकुम मोदी साहब, मैं एक लड़की बोल रही हूं. मैं जूम क्लास की बातें बोल सकती हूं. जो 6 साल के बच्चे होते हैं उनको ज्यादा काम क्यों देते हैं. पहले मेरी अंग्रेजी, गणित, उर्दू, ईवीएस और उसके बाद कंप्यूटर की क्लास होती है. मेरी 10 बजे से लेकर 2 बजे तक क्लास चलती है. इतना काम तो बड़े बच्चों के पास होता है.

इसे भी पढ़ें : सुब्रमण्यम">https://lagatar.in/subramanian-swamy-said-people-with-low-iq-in-finance-ministry-modi-does-not-understand-economy/77995/">सुब्रमण्यम

स्वामी ने कहा, वित्त मंत्रालय में कम IQ वाले लोग, मोदी को अर्थव्यवस्था की समझ नहीं, दोस्त हूं, इसलिए जानता हूं

शिक्षा विभाग को 48 घंटे के अंदर कारगर नीति बनाने का निर्देश

इस वीडियो के सामने आने के बाद जम्‍मू -कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने एक्‍शन लिया है. उन्‍होंने बच्‍ची का वीडियो शेयर करते हुए कहा है, बहुत ही प्‍यारी शिकायत. बता दें कि मनोज सिन्‍हा ने वीडियो के मामले में स्‍कूल के बच्‍चों पर काम का बोझ कम करने के लिए स्‍कूली शिक्षा विभाग को 48 घंटे के अंदर कारगर नीति बनाने का निर्देश दिया है. कहा कि बचपन की मासूमियत भगवान का तोहफा है. उनके दिन जीवंत और आनंद से परिपूर्ण होने चाहिए.

[wpse_comments_template]

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//