- 8 LRC और 12 नंदघरों में हुए विशेष कार्यक्रम
- प्रोजेक्ट शिक्षा और आर्चरी अकादमी में भी शिक्षक दिवस की धूम
- 930 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा
Bokaro News : ईएसएल स्टील लिमिटेड ने शिक्षा दिवस के अवसर पर सीएसआर कार्यक्रमों के तहत शिक्षा और खेल से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया. कार्यक्रमों के जरिए बच्चों और युवाओं के भविष्य को संवारने में शिक्षकों, प्रशिक्षकों और मार्गदर्शकों की भूमिका के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई.

शिक्षकों को किया गया सम्मानित
प्रोजेक्ट शिक्षा के तहत संचालित 8 लर्निंग रिसोर्स सेंटर (LRC) और 12 नंदघरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसमें 900 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया और क्विज, चित्रकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई. इस दौरान बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार जताया और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया.

बच्चों को किया गया अवॉर्ड
वहीं आर्चरी अकादमी में भी शिक्षक दिवस मनाया गया. युवा तीरंदाजों ने अपने कोच और प्रशिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया. स्थापना के बाद से अब तक अकादमी में 56 तीरंदाज प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं. ईएसएल स्टील ने बताया कि CSR के तहत चल रही इन पहलों का उद्देश्य आसपास के समुदायों में शिक्षा, खेल और युवा विकास को बढ़ावा देना है. साथ ही बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है.

सीएसआर के तहत कार्यक्रम किए गए आयोजित
ईएसएल के सीईओ व होल टाइन डायरेक्टर रवीश शर्मा ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. शिक्षक केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा नहीं देते, बल्कि बच्चों को सही दिशा देने और उनके भीतर आत्मविश्वास विकसित करने का काम भी करते हैं.
उन्होंने कहा कि कंपनी शिक्षा और युवा विकास को प्राथमिकता देती है और प्रोजेक्ट शिक्षा व ईएसएल आर्चरी अकादमी के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा विकसित करने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है.

शिक्षक दिवस पर केक काटते हुए कोच
शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कुल 930 से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया. कंपनी के अनुसार, प्रोजेक्ट शिक्षा के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में 1,548 विद्यार्थियों को लाभ मिला है. इसके अलावा वेदांचा एएएस विद्यालय के माध्यम से शुरुआत से अब तक 1,700 से अधिक लाभार्थियों को शिक्षा और डिजिटल लर्निंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें