Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षक ही हमारे सपनों और आकांक्षाओं की नींव रखते हैं : राज्यपाल

Advertisement
Advertisement
  •  टेंडर हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गार्गी मंजू सम्मान समारोह, शिक्षकों को सम्मानित किया
  • कहा- स्व मंजू गार्गी 35 वर्षों के करियर के दौरान एक समर्पित शिक्षिका और उत्कृष्ट प्रशासक रहीं
Ranchi : टेंडर हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रांची द्वारा बुधवार को गार्गी मंजू सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों को सम्मानित किया. समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माता और मार्गदर्शक होते हैं, जो युवा मस्तिष्क को दिशा प्रदान करते हैं और उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने कहा कि स्व मंजू गार्गी 35 वर्षों के करियर के दौरान एक समर्पित शिक्षिका और उत्कृष्ट प्रशासक रहीं. उनके मार्गदर्शन में शिक्षकों के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप यहां के विद्यार्थी साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर अपनी प्रतिभा से वैश्विक स्तर पर परिस्थितियों का सफलतापूर्वक सामना करने को तैयार हुए. शिक्षक मार्गदर्शक, परामर्शदाता और मित्र के रूप में कार्य करते हैं. अपने छात्रों को शिक्षा, सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं. वे हमें खुद पर विश्वास करना, विपरीत परिस्थितियों में बने रहना और हमेशा सीखने के लिए प्रोत्साहित करना सिखाते हैं. मूलतः वे हमारे सपनों और आकांक्षाओं की नींव रखते हैं और इस नींव के आधार पर वे समाज के लिए बड़े से बड़े काम करते हैं.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/17-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

प्रधानमंत्री जी का एक ही लक्ष्य है- विकास

राज्यपाल ने कहा कि हमारी संस्कृति में विश्व बंधुत्व की भावना रची-बसी है. यह कोविड महामारी के समय में स्पष्ट दिखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में विकसित कोविड के टीका को देशवासियों के साथ-साथ अन्य देशों को भी निःशुल्क उपलब्ध कराया. प्रधानमंत्री जी का एक ही लक्ष्य है- विकास. कहा कि हमारे देश में विविधता में एकता है. देश का सर्वांगीण विकास तभी होगा, जब समाज में अंतिम पायदान पे खड़े व्यक्ति का भी विकास होगा. इसके लिए सभी तक शिक्षा की पहुंच आवश्यक है और यह हम सब का दायित्व है. शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हमें अपनी गौरवशाली परंपरा के साथ सामंजस्य बैठाते हुए शिक्षा में हो रहे गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावकारी बदलाव को भी अपनाना होगा.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-kishore-minister-once-again-becomes-the-president-of-the-chamber/">रांची

: किशोर मंत्री एक बार फिर बने चैंबर के अध्यक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही