Search

 
 
 

हजारीबाग: एकल विद्यालय के आचार्यों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

 
Hazaribagh: रक्षा बंधन के पावन मौके पर राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़े एकल विद्यालयों के आचार्यों ने थाने के पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उन्हें मिठाइयां खिलाईं. यह परंपरा गुजरे कई वर्षों से यहां जारी है. इससे आचार्यों के भीतर सुरक्षा की भावना बलवती होती ही है, अपने परिवार से दूर कर्तव्य पर तैनात पुलिसकर्मियों को बहनों से दूरी की कुछ हद तक भरपाई भी होती है. इस अवसर पर भाजपा नेता सुशील कुमार महतो ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार न केवल भाई बहन के प्रेम का पैगाम देता है, बल्कि बहनें इसे अपनी सुरक्षा कवच मानती हैं. इस विशेष मौके पर संघ के खंड कार्यवाह रणधीर कुमार, सह खंड कार्यवाह विकास कुमार, जिला बौद्धिक प्रमुख संतोष कुमार, महेंद्र नारायण सिंह, चेडरा के मुखिया निर्मल कुमार व सुरेश कुमार महतो मौजूद थे. महेंद्र नारायण सिंह उपस्थित थे. इनके साथ चेडरा मुखिया निर्मल कुमार, जिला बौद्धिक प्रमुख संतोष कुमार, खंड कारवां के प्रमुख रणधीर कुमार और सह खंड कारवां विकास कुमार और सुरेश कुमार महतो भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-tribal-girl-kidnapped-and-gang-raped-returned-home-distraught-after-48-hours/">बोकारो

: आदिवासी युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 48 घंटे बाद बदहवास लौटी घर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही