Search

शिक्षक संघ ने की स्कूल का समय बदलने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Ranchi : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त से मिला. भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय की वर्तमान समय सारिणी में परिवर्तन के लिए ज्ञापन सौंपा. संघ ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में पांच जून से विद्यालय खोल दिया गया है. मौसम विभाग हर दिन अलर्ट जारी कर रहा है कि दिन में 12 बजे के बाद घर से न निकलें. लेकिन विद्यालय में एक बजे छुट्टी होती है. छात्रों को तपती धूप और लू को सामना करते हुए घर जाना पड़ रहा है. स्कूली बच्चों को शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से कतरा रहे हैं. जिससे छात्रों की उपस्थिति भी कम हो रही है. इसलिए पूर्व की तरह सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक स्कूल चलाने का निर्देश जारी किया जाये. प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिला अध्यक्ष सफदर इमाम, सचिव मुकेश कुमार सिंह, प्रमंडलीय संयोजक कुर्बान अली, उपाध्यक्ष भवेश महतो, कोषाध्यक्ष मोहन लाल महतो सहित अन्य सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/fierce-fighting-between-doctor-and-patient-in-rims-matter-reached-bariatu-police-station/">रिम्स

में डॉक्टर और मरीज के बीच जमकर मारपीट, मामला बरियातू थाने तक पहुंचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//