Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित, सिमडेगा डीसी ने दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement

Simdega: उपायुक्त सुशांत गौरव ने समाहरणालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. जिसमें जिला शिक्षा स्थापना समिति, डिजिटल एजुकेशन सहित पुस्तक एवं ड्रेस वितरण की विस्तृत जानकारी ली. उपायुक्त ने कहा कि जिले में शिक्षकों सहित सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सूची अद्यतन करें. कितने समय से शिक्षक विद्यालय में पदस्थापित है, ग्रेडेशननुसार सूचीबद्ध करें. शिक्षा विभाग के अधीन बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाले शिक्षक एवं कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा.

शिक्षा पदाधिकारी संकुल स्तर एवं प्रखंड स्तर के कर्मियों का सर्वे सूची तैयार कराना सुनिश्चित करने का​ निर्देश उपायुक्त ने दिया. उन्होंने कहा कि सूचीनुसार कस्तूरबा विद्यालय में बालिकाओं के नामांकन की कार्रवाई की जाएगी. शिक्षा पदाधिकारी पुस्तकालय में पठन-पाठन करने आने वाले लाभार्थियों के साथ बैठक कर जिला लाइब्रेरी में महत्वपूर्ण किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित करायें. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों से संबंधित भी पुस्तक उपलब्ध रहेगी. जेपीएससी परीक्षा के तैयारी कर रहे, लाभार्थियों के द्वारा प्राप्त सूचीनुसार पुस्तक उपलब्ध रहेगी. डिजिटल एजुकेशन के लिए वाई-फाई की भी सुविधा रहेगी.

इसे भी पढ़ें- कोरोना">https://lagatar.in/extension-of-six-months-in-the-insurance-period-of-health-workers-playing-an-important-role-in-the-war-with-corona/79598/">कोरोना

से जंग में अहम भूमिका निभा रहे स्वास्थ्य कर्मियों के बीमा अवधि में छह माह का विस्तार

उपायुक्त ने डिजिटल एजुकेशन के माध्यम से विद्यालय के बच्चों को शतप्रतिशत जोड़ते हुए शिक्षण कार्य कराने का निर्देश दिया. 15 जून तक कार्य को पूर्ण करें. वाट्सअप ग्रुप से 10 जून तक विद्यालय वाइज 60 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया, साथ हीं डिजिटल एजुकेशन के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देने में लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई करने की भी बात कही. वहीं 5 से 6 कक्षा एवं 8 से 9 कक्षा में स्कूली छात्र-छात्राओं के अगले कक्षा में नामांकन में बच्चों की अधिक अनुपस्थिति दर्ज की गई थी, इस दिशा में पूर्व के बैठक में दिये गए निर्देशों के अनुपालन की दिशा में समीक्षा की गई. उपायुक्त ने प्राइम फोकस के साथ इस दिशा मे महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये. बैठक में जिला स्थापना उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही