Patna News: बिहार में शिक्षको की होने वाली ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया फिलहाल रूक गई है. इस वक्त राज्य में विधान परिषद चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है. शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्वाचन विभाग से इजाजत मांगी थी. चुनाव आयोग से परमिशन नहीं मिलने पर विभाग फिलहाल पूरी प्रक्रिया को अस्थाई रूप से रोकने का फैसला लिया है.
इसे भी पढ़ें:
शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर रोक कुछ समय के लिए लगाई गई है. चुनावी आचार संहिता और चुनाव प्रक्रिया खत्म होते ही प्रक्रिया दोबारा पटरी पर आ जाएगी. नवंबर के पहले सप्ताह से ट्रांसफर का काम संभवत: शुरू दिया जाएगा. इसकी लिखित जानकारी शिक्षकों को पत्र के जरिए उपलब्ध कराएगा.
राज्य में चुनावी आचार संहिता के चलते किसी भी बड़े प्रशासनिक फैसले या नीतियों को लागू करने से पहले चुनाव आयोग की मंजूरी होती है. 27 अक्टूबर को परिणाम आने के बाद आचार संहिता हट जाएगी. नवंबर की शुरूआत में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग सूची जारी होने का रास्ता साफ हो जाएगा.
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाला द्विवार्षिक चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हां, जिन पर चुनाव की प्रक्रिया जारी है. 23 अक्टूबर को वोटिंग और 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

