Search

 
 
 

पांडू में सुखाड़ का निरीक्षण करने पहुंची टीम, खेतों का लिया जायजा

 
Pandu (Palamu): पलामू से सुखाड़ का निरीक्षण करने गुरुवार को एक टीम जिला कृषि अभियंता प्रकाश खलखो के नेतृत्व में पांडू पहुंची. टीम ने पांडू क्षेत्र के सूखे व फसल लगे खेतों का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम के साथ जिला परिषद सदस्य मीना देवी, विश्रामपुर बीटीएम शशि रंजन प्रसाद, ऊंटरी प्रभारी बीटीएम अभिमन्यु प्रसाद, पांडु बीटीएम प्रशांत तिवारी मौजूद थे. निरीक्षण के बाद अभियंता प्रकाश खलखो ने कहा कि सुखाड की स्थिति से सरकार को अवगत कराया जाएगा. मौके पर किसान मित्र अरविंद सिंह, सुनील राम, बबलू सिंह, मलू राम, श्यामलाल शर्मा, बैजनाथ राम, सुनील शुक्ला, मोहम्मद सोबराती अंसारी, विक्रमादित्य पांडे, रिजवान सहित कई ग्रामीण एवं कृषि मित्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-a-different-scam-going-on-in-the-name-of-nhr-and-anti-corruption-organization/">‘शुभम

संदेश’ पड़ताल : एनएचआर और एंटी करप्शन संगठन के नाम पर चल रहा अलग ही गोरखधंधा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही