Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल और रिसालदार बाबा CHC में ऑक्सीजन रिफिलिंग के लिए टीम का गठन

  • ऑक्सीजन रिफिलर्स प्लांट का लोकल थाना और पीसीआर को लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश

Ranchi : रांची जिले में ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन लगातार कोशिश में जुटा है. रविवार को ऑक्सीजन की रिफिलिंग के लिए डीसी छवि रंजन ने सदर अस्पताल और रिसालदार बाबा सीएचसी में ऑक्सीजन रिफिलिंग टीम का गठन किया. यह टीम दोनों हॉस्पिटलों में मरीजों को समय पर ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में मिलता रहे, यह सुनिश्चित करेगी. इसके साथ ही टीम यह भी ध्यान देगी कि सदर अस्पताल, डिस्ट्रिक्ट कोविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) और रिसालदार बाबा, अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (यूसीएचसी) में सिलेंडर रिफिलिंग होती रहे.
टीम में डीसी ने ऑक्सीजन रिफिलिंग के लिए तीन शिफ्ट में दो-दो शिक्षकों की नियुक्ति की है. दोनों हेल्थ सेंटर्स में ऑक्सीजन रिफिलिंग कोषांग का गठन किया गया है. सदर अस्पताल में तीन शिफ्ट में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. हर शिफ्ट में दो-दो शिक्षक शामिल है. उप विकास आयुक्त विशाल सागर को इन टीमों का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है.

सदर अस्पताल में इनकी ड्यूटी लगाई गई

सदर हॉस्पिटल के मैनीफोल्ड सिस्टम के इंचार्ज पंडरा बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद को बनाया गया है. सिस्टम के लिए नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश को बनाया गया है. सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रोजेक्ट हाई स्कूल डुगडुगिया चान्हो के शिक्षक शारिक नसीम और कामेश्वर सिंह. दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक मिडिल स्कूल हसनपुरी के अजय कुमार वर्मा और राजकिशोर हाई स्कूल मक्का बुड़मू के विनोद कुमार पांडे और रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक मिडिल स्कूल ओझासाड़म में रविनाथ झा और राम मनोहर लोहिया हाई स्कूल के चंद्रदीप कुमार शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है.

रिसालदार बाबा में इनकी लगाई गई है ड्यूटी

यूसीएचसी के मैनीफोल्ड इंचार्ज अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन और नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश को बनाया गया है. सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक अनगड़ा के मिडिल स्कूल पिपरा टोली के टीचर संजय कुमार और हाई स्कूल सकरापाड़ा के ललित कुमार. दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक हाई स्कूल सकरापाड़ा के जावेद अख्तर और मिडिल स्कूल कैंबो के दिनेश कुमार सिंह, रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक मिडिल स्कूल टीगोइम्बाबाटोली के सहायक शिक्षक दीपक केरकेट्टा और पारा शिक्षक हरेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

लोकल थाना और पीसीआर टीम भी करेगी मॉनिटरिंग

ऑक्सीजन रिफिलिंग के लिए प्रशासन पूर्व से ही नजर रखे हुए हैं. बीते शनिवार को देर रात 1 बजे डीसी ने ऑक्सीजन रिफिलर्स प्लांट का औचक निरीक्षण किया था. इस क्रम में उन्होंने महेश्वरी मेडिकल ऑक्सीजन नेवरी विकास और छोटानागपुर इंडस्ट्रियल गैसेस नेवरी विकास, शुभम शिल्पी पेट्रोल पंप में रिफिलिंग कार्य निरीक्षण किया था. इस अवसर पर उन्होंने प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया था कि हॉस्पिटलों से आने वाले ऑक्सीजन डिमांड के अनुसार बिना देर किए रिफिलिंग सुनिश्चित करें. इसके साथ ही उन्होंने लोकल थाना और पीसीआर टीम को भी लगातार ऑक्सीजन रिफिलर्स प्लांट के क्षेत्र में मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया था.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही