Search

 
 
 

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल के हाथों में टेस्ट टीम की कमान

 
Lagatar Desk :  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. अजीत अगरकर के नेतृत्व में बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया है. वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उपकप्तान बनाये गये हैं और वे टीम में मिडल ऑर्डर की धुरी होंगे. https://twitter.com/BCCI/status/1926187959910269166

टीम इंडिया का स्क्वॉड : शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसीद कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव. अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जायेगी टीम इंडिया बता दें कि टीम इंडिया अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होगी, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की चुनौतीपूर्ण सीरीज खेलनी है. यह मुकाबला 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा होगा, जो भारतीय टीम के लिए न सिर्फ विदेशी धरती पर खुद को साबित करने का मौका है, बल्कि चैंपियनशिप प्वाइंट्स हासिल करने के लिहाज़ से भी बेहद अहम माना जा रहा है. इस दौरे को भारतीय टेस्ट क्रिकेट के एक नए युग का भी शुरुआत माना जा रहा है, क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर. अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों के संन्यास के बाद टीम को नए नेतृत्व और युवा खिलाड़ियों के कंधों पर भरोसा जताया गया है.
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल पहला टेस्ट : हेडिंग्ले, लीड्स 20-24 जून 2025 दूसरा टेस्ट : एजबेस्टन, बर्मिंघम 2-6 जुलाई 2025 तीसरा टेस्ट : लॉर्ड्स, लंदन 10-14 जुलाई 2025 चौथा टेस्ट : ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर 23-27 जुलाई 2025 पांचवां टेस्ट : द ओवल, लंदन 31 जुलाई - 4 अगस्त 2025
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही