Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया, पर खिताब जीतने का रहेगा दबाव : क्रिस गेल

Advertisement
Advertisement
Cris Gale on World Cup : वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि भारत में होने वाले विश्व कप में उनका दबदबा रहेगा. उनका मानना है कि भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अंतिम चार में पहुंच सकते हैं. एक दिवसीय विश्व कप पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेला जाना है. भारतीय टीम ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी लेकिन पिछले एक दशक से भारत झोली खाली है. गेल ने भाषा से बातचीत में कहा ,‘‘भारत ही क्यो, वेस्टइंडीज ने भी 2016 के बाद से आईसीसी खिताब नहीं जीता है. भारत के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उसे अपनी धरती पर खेलने का फायदा भी मिलेगा, लेकिन भारतीय टीम पर खिताब जीतने का दबाव भी होगा क्योंकि भारत में सभी चाहते हैं कि अपनी धरती पर भारतीय टीम ही जीते.`` इसे भी पढ़ें :महंगाई">https://lagatar.in/congress-attacked-the-modi-government-regarding-inflation-said-people-were-deceived-by-lies-and-speeches/">महंगाई

को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हल्ला बोल, कहा, लोगों को झूठ और भाषणों से छला गया

भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है- क्रिस गेल

उनके हिसाब से विश्व कप में सेमीफाइनल में कौन सी टीमें पहुंचेंगी, यह पूछने पर यहां ‘इंडियन वेटरंस प्रीमियर लीग` के लांच के मौके पर आये गेल ने कहा ,‘‘ यह बहुत कठिन सवाल है लेकिन मुझे लगता है कि भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड चार टीमें होंगी.`` रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के लिये आईपीएल में कोहली के साथ खेल चुके गेल ने कहा कि आईपीएल के जरिये खराब दौर को अलविदा कहने के बाद भारत का पूर्व कप्तान विश्व कप में भी हावी रहेगा. उन्होंने कहा ,‘‘सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है. कठिन समय ज्यादा देर नहीं रहता लेकिन मजबूत खिलाड़ी लंबे चलते हैं. विराट मानसिक और शारीरिक रूप से दृढ है. वह विश्व कप में भी उसी लय को कायम रखकर हावी रहेगा.`` https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/vvvv-29.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

विराट कोहली के समर्थन में उतरे क्रिस गेल

कोहली ने आईपीएल 2023 में 14 मैचों में 53 . 25 की औसत से 639 रन बनाये थे जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल है. गेल ने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों के कैरियर में ऐसे दौर आते हैं जब सब कुछ निराशाजनक लगता है और ऐसे में मनोबल बढाने के लिये सकारात्मक ऊर्जा की जरूरत होती है. उसके बाद खिलाड़ी अपने चिर परिचित अंदाज में लौट आता है.`` भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप के मैचों को लेकर हमेशा मचने वाली हाइप को देखते हुए उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि इन दोनों टीमों के क्रिकेटरों को तो ज्यादा पैसे की मांग करनी चाहिये.

“...तो भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मांगना चाहिए ज्यादा पैसा”

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाना है और इसके लिये अभी से शहर में होटलों के दाम आसमान छूने लगे हैं. गेल ने कहा ,‘‘जब भी ये दोनों टीमें आपस में खेलती है और खासकर विश्व कप में तो जमकर कमाई होती है. एक ही मैच पूरे आईसीसी टूर्नामेंट के बराबर कमाई कर सकता है. मुझे तो लगता है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियेां को ज्यादा पैसे की मांग करनी चाहिये. इतना पैसा एक मैच लेकर आता है चाहे प्रसारण राजस्व हो या टिकटों से होने वाली कमाई.`` इसे भी पढ़ें :एशेज">https://lagatar.in/ashes-test-steve-smith-creates-record-leaves-behind-ricky-ponting-and-sachin-tendulkar/">एशेज

टेस्ट : स्टीव स्मिथ ने बनाया रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/rrrrr-2.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

वेस्टइंडीज टीम की स्थिति देखकर क्रिस गेल आहत

दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के लिये जूझ रही है और गेल इससे काफी आहत हैं. उन्होंने कहा ,‘‘टीम को इस हालत में देखकर बहुत दुख होता है. उनके लिये यह काफी कठिन होगा और अगर भारत में विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम नहीं होती है तो मुझे काफी निराशा होगी. उम्मीद है कि भविष्य में वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिये हालात बेहतर होंगे.`` खिलाड़ियों के टेस्ट क्रिकेट की बजाय टी20 क्रिकेट को तरजीह देने के बारे में पूछने पर दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कहा ,‘‘ पिछले कुछ साल में सब कुछ बदल गया है. क्रिकेट में अब इतना पैसा है कि यह बहुत बड़ा व्यवसाय बन गया है. दुखद यह है कि बड़ी दो तीन टीमों ( भारत, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया) की ही दबदबा है जिससे क्रिकेट खत्म हो रहा है.`` उन्होंने कहा ,‘‘ छोटी टीमों को भी समान भुगतान की जरूरत है ताकि नयी प्रतिभायें सामने आयें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही