Search

 
 
 

टीम इंडिया ने रचा इतिहास: चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 157 रनों से हराया, सीरीज में 2-1 से आगे

 
Lagatar Desk : टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास. भारत ने ओवल में चल रहे चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 157 रनों से हरा दिया है. अब भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 368 रनों का लक्ष्य दिया था. इंग्लिश टीम 210 रनों पर ऑल आउट हो गयी. टीम इंडिया ने मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड के सभी 10 विकेट झटककर यादगार और ऐतिहासिक जीत दर्ज की. ओवल में 50 साल बाद भारत ने टेस्ट मैच जीता है. आखिरी सेशन में भारत को 2 विकेटों की जरूरत थी, जो उमेश यादव ने निकालकर टीम को जबरदस्त अंदाज में जीत दिलाई. टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में भी उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/Test-match33-600x400.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/Test-match22-796x216.jpg"

alt="" width="796" height="216" />

दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा

टीम इंडिया की तरफ से दूसरी पारी में रोहित शर्मा (127) ने शतक जड़ा. इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा (61), शार्दुल ठाकुर (60) और ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में क्रिस वोक्स ने तीन जबकि मोईन अली और ओली रॉबिन्सन ने दो-दो विकेट झटके थे. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 191 रन पर सिमटी थी. इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए थे. इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 99 रनों की बढ़त मिली थी. पटौदी ट्रॉफी का पांचवां और अंतिम मैच मैनचेस्टर में होगा. इसे भी पढ़ें- पूरे">https://lagatar.in/east-singhbhum-became-number-one-in-vaccination-in-entire-jharkhand-so-far-more-than-12-lakhs-got-vaccine/">पूरे

झारखंड में वैक्सीनेशन में नंबर वन बना पूर्वी सिंहभूम, अब तक 12 लाख से अधिक को मिला टीका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही