Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहली बार क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 टीम

  • टी-20 में सूर्यकुमार यादव टॉप बल्लेबाज
  • वनडे में मोहम्मद सिराज टॉप गेंदबाज
  • टेस्ट में रवींद्र जडेजा टॉप ऑलराउंडर
  • टॉप 10 में भारत के कई प्लेयर्स
New Delhi : बुधवार का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि टीम इंडिया क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 टीम बन गई है. इसे भारतीय क्रिकेट का अमृत काल ही कहा जा सकता है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था, जहां टीम तीनों ही फॉर्मेट में नंबर-1 पर काबिज हो. सिर्फ टीम रैंकिंग ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी कई भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं.

टीम रैंकिंग में लहराया तिरंगा

15 फरवरी को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग देखें तो टी-20, टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम नंबर-1 है. टीम इंडिया टी-20 और वनडे में पहले से ही नंबर वन थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टेस्ट रैंकिंग में नंबर-2 पर थी. नागपुर टेस्ट में पारी और 132 रनों से मिली जीत ने भारतीय टीम का फायदा किया और वह सीधा नंबर-1 पर पहुंच गई.
• टी-20 रैंकिंग- भारत नंबर-1, 267 रेटिंग्स
• वनडे रैंकिंग- भारत नंबर-1, 114 रेटिंग्स
• टेस्ट रैंकिंग- भारत नंबर-1, 115 रेटिंग्स

रोहित शर्मा के सिर क्रेडिट

टीम इंडिया इससे पहले भी कई बार तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनी है, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि तीनों फॉर्मेट में एक ही साथ टॉप पर काबिज हो. अगर भारतीय टीम टेस्ट में नंबर-1 बनी रहती है, तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी पहुंच सकती है. रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही टीम इंडिया के लिए यह शानदार मौका आया है. रोहित शर्मा अभी तीनों फॉर्मेट के रेगुलर कप्तान हैं, हालांकि टी-20 फॉर्मेट में वह अभी रेगुलर नहीं खेल रहे हैं और हार्दिक पंड्या ही कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में मौजूदा वक्त में आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बनाने का क्रेडिट भी इन दोनों कप्तानों की जोड़ी को जाता है.

खिलाड़ियों का भी जलवा

अगर खिलाड़ियों की रैंकिंग की बात करें, तो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का कोई ना कोई खिलाड़ी किसी एक रैंकिंग में नंबर-1 जरूर है. टी-20 में सूर्यकुमार यादव टॉप बल्लेबाज हैं, वनडे में मोहम्मद सिराज टॉप गेंदबाज हैं और टेस्ट में रवींद्र जडेजा टॉप ऑलराउंडर हैं. इन तीन प्लेयर्स के टॉप पर रहने के अलावा भी कई ऐसे प्लेयर हैं, जो रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बनाए हुए हैं.
टी-20 रैंकिंग
• सूर्यकुमार यादव- नंबर-1, बल्लेबाज
• हार्दिक पंड्या- नंबर-2, ऑलराउंडर
वनडे रैंकिंग
शुभमन गिल- नंबर-6, बल्लेबाज
• विराट कोहली- नंबर-7, बल्लेबाज
• रोहित शर्मा- नंबर-9, बल्लेबाज
• मोहम्मद सिराज- नंबर-1, गेंदबाज
टेस्ट रैंकिंग
• ऋषभ पंत- नंबर-7, बल्लेबाज
• रोहित शर्मा- नंबर-8, बल्लेबाज
• रविचंद्रन अश्विन- नंबर-2, गेंदबाज
• जसप्रीत बुमराह- नंबर-5, गेंदबाज
• रवींद्र जडेजा- नंबर-1, ऑलराउंडर
• रविचंद्रन अश्विन- नंबर-2, ऑलराउंडर
अक्षर पटेल- नंबर-7, ऑलराउंडर
इसे भी पढ़ें – गुरुवार">https://lagatar.in/sahiya-from-across-the-state-will-gather-in-morhabadi-on-thursday-demanding-fixed-honorarium-epf-and-pension/">गुरुवार

को मोरहाबादी में जुटेंगी राज्यभर की सहिया, फिक्स मानदेय, ईपीएफ और पेंशन की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही