Search

टीम इंडिया 117 रन पर ढेर, स्टार्क ने ढाया कहर, ऐसे गिरे विकेट

Sports Desk : वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी 26 ओवर में ही ढेर हो गई. टीम इंडिया 26 ओवर में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 31 रन और अक्षर पटेल ने नाबाद 29 रन की पारी खेली. रवींद्र जडेजा ने 16, रोहित शर्मा ने 13, केएल राहुल ने 9 और हार्दिक पंड्या ने 1 रन बनाए. टीम इंडिया के चार बल्लेबाज 0 पर पवेलियन लौट गए. सूर्य कुमार यादव, शुभमन गिल, मो. शमी और मो. सिराज 0 पर पवेलियन लौट गए. यह मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जा रहा है. सुबह से यहां बारिश हो रही थी. पिच में नमी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और कंगारू गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित भी कर दिया. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 118 रनों की जरूरत है.

मिचेल स्टार्क ने ढाया कहर

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहर ढाहा. स्टार्क ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को शुरुआत में ही ध्वस्त कर दबाव में ला दिया. स्टार्क ने 8 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट झटके. शॉन एबॉट ने 6 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट और नाथन एलिस ने 5 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट झटके. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-1102-ponds-disappear-uproar-over-illegal-mining/">धनबाद

के 1102 तालाब गायब, अवैध खनन पर हंगामा, अनोखी पहल: किन्नर को बनाया मुख्य अतिथि, फिर पांव पसार रहा कोरोना समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

टॉप-6 में से 4 बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंचे

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही. 3 रन के स्कोर पर ओपनर शुभमन गिल 0 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने प्वाइंट पर मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया. फिर रोहित शर्मा (13 रन) स्टार्क की ही बॉल पर आउट हुए. उन्हें स्टीव स्मिथ ने स्लिप पर कैच किया. कप्तान के बाद खेलने आए सूर्यकुमार यादव (0), केएल राहुल (9 ) और हार्दिक पंड्या (1) आउट हुए. इस तरह टीम के चार टॉप ऑर्डर बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.

ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट

  • पहला : पहले ओवर की तीसरी बॉल पर शुभमन गिल को स्टार्क ने प्वाइंट पर खड़े मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया.
  • दूसरा : 5वें ओवर में स्टार्क ने स्टीव स्मिथ के हाथों कप्तान रोहित शर्मा को कैच कराया. स्मिथ ने शानदार कैच लपका.
  • तीसरा : पांचवें ओवर की 5वीं बॉल पर स्टार्क ने सूर्यकुमार को LBW कर दिया.
  • चौथा : मिचेल स्टार्क ने 9वें ओवर की चौथी बॉल पर केएल राहुल को LBW कर दिया.
  • पांचवां : 10वें ओवर में शॉन एबॉट की बॉल पर हार्दिक पंड्या कप्तान स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे.
  • छठा : 16वें ओवर की दूसरी बॉल पर एलिस ने कोहली को LBW कर दिया.
  • सातवां : 20वें ओवर की तीसरी बॉल पर नाथन एलिस ने जडेजा को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया.
  • आठवां : 25वें ओवर की चौथी बॉल पर एबॉट ने कुलदीप को हेड के हाथों कैच कराया.
  • नौवां : 25वें ओवर की पांचवीं बॉल पर एबॉट ने शमी को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया.
  • दसवां : 25वें ओवर की आखिरी बॉल पर स्टार्क ने मो. सिराज को बोल्ड कर दिया.
इसे भी पढ़ें : अनोखी">https://lagatar.in/unique-initiative-jewelry-shop-was-inaugurated-in-garhwa-by-making-kinnar-the-chief-guest/">अनोखी

पहल: गढ़वा में किन्नर को मुख्य अतिथि बनाकर जेवर दुकान का शुभारंभ कराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp