Search

 
 
 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम पहुंची घाटशिला

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी रविवार देर शाम हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड कंपनी मऊभंडार के गेस्ट हाउस तथा एक्सटेंशन निदेशक बंगला पहुंचे. कंपनी की महिला अधिकारियों ने प्रशिक्षु अधिकारीयों का स्वागत आरती उतार कर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया. यह सभी अधिकारी 27 अगस्त से 2 सितंबर तक घाटशिला प्रवास में रहेंगे. इनके रहने के लिए मउभंडार गेस्ट हाउस में इंतजाम प्रशासन द्वारा किया गया है. जानकारी के अनुसार जनजातीय जीवन एवं जीवनयापन विषय पर अध्ययन हेतु भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी घाटशिला आए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-college-management-should-investigate-the-fake-enrollment-and-take-action-against-the-culprits-aidso/">जमशेदपुर

: फर्जी नामांकन की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे कॉलेज प्रबंधन – एआईडीएसओ

समृद्ध विरासत से रूबरू करना है मकसद

जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि झारखंड की कला, वास्तु कला, साहित्य, संगीत, दर्शन, भाषा, संस्कृति से जुड़ी समृद्ध विरासत से सभी रूबरू हो सकें तथा अच्छी यादें लेकर वापस लौटें. जिससे आगे उनके सेवाकाल में जिले में प्रवास का अनुभव काम आ सके. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सतवीर रजक, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, अंचल निरीक्षक संतोष कुमार, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड/इंडियन कॉपर कंपलेक्स के एचआर हेड अर्जुन लोहार, मऊभंडार ओपी प्रभारी रोहित कुमार, एचआर मैनेजर सुमित एक्का सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही