Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनएमओपीएस लातेहार की टीम को किया गया सम्मानित

Latehar : नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन शनिवार को झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची के सभागार में किया गया. इस अधिवेशन में एनएमओपीएस के कार्यक्रमों में सक्रिय एवं उत्कृष्ट योगदान देने के लिए लातेहार जिला की टीम को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में जिला संयोजक प्रदीप कुमार सिंह व जिला संरक्षक हीरा प्रसाद यादव के अलावा सुशील कुमार यादव, अशोक कुमार सिंह, अभय कुमार यादव, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, संजय प्रसाद व मुनेश्वर सिंह का नाम शामिल है. जिला संरक्षक हीरा प्रसाद यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया था. पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद एनएमओपीएस के नए स्वरूप झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स इंप्लाइज फेडेरेशन, नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन सिस्टम (JHAROTEF) का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया. मुख्यमंत्री ने कहा कर्मचारी हो या आम जनता सभी को सामाजिक सुरक्षा एक संवैधानिक अधिकार है. सरकार ने पुरानी पेंशन लागू कर कर्मचारियों को बुढ़ापे का सहारा प्रदान किया है. श्री यादव ने कहा कि अभी संघर्ष जारी है. न्यू पेंशन स्कीम का पैसा वापस लाने की अब बारी है. इसे भी पढ़ें : कृषि">https://lagatar.in/agriculture-bill-controversy-does-not-seem-to-stop-agitation-intensifies-in-the-entire-state-demonstrations-by-wearing-black-badges/">कृषि

बिल का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा, पूरे राज्य में आंदोलन तेज, काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही