Search

 
 
 

रांची से टीम पहुंची हजारीबाग, पेयजल विभाग की गड़बड़ी की करेगी जांच

 
Hazaribagh: हजारीबाग के पेयजल विभाग में हुई गड़बड़ी पर लगातार खबरें मीडिया पर आ रही हैं. इसी को लेकर सोमवार को रांची मुख्यालय से एक 4 सदस्यीय टीम हजारीबाग पहुंची. टीम ने हजारीबाग पेयजल विभाग के अंचल कार्यालय में घंटों दस्तावेजों की जांच पड़ताल की. बता दें कि मुख्य अभियंता सदानंद मंडल की अगुवाई में टीम आई है. इसमें शिशिर सोरेन अधीक्षण अभियंता जमशेदपुर अंचल के हैं. जबकि सुधा कांत झा मुख्यालय में अधीक्षण अभियंता हैं. चौथे सदस्य अरुण कुमार सिंह मुख्यालय में कार्यपालक अभियंता के पद पर हैं. इसे भी पढ़ें-   शीतकालीन">https://lagatar.in/winter-session-bjp-raises-slogans-of-cm-hemant-soren-murdabad-regarding-jpsc-issue-house-adjourned-till-1230/">शीतकालीन

सत्र : JPSC मुद्दे को लेकर BJP ने सीएम हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के लगाये नारे, सदन 12:30 तक स्थगित         

टेंडर में नियमों का पालन नहीं किया गया

ऐसी खबरें आ रही थीं कि हाल में हुए टेंडर में नियमों का पालन नहीं किया गया. विभाग के ही कर्मियों के संबंधियों को टेंडर दिया गया है. अंचल कार्यालय में हुई इस गड़बड़ी की खबरें लगातार प्रकाशित हो रही थीं. इन्हीं गड़बड़ियों की जांच करने के लिए 4 सदस्यीय टीम बनाई गई थी. आज दिन में पहुंची टीम देर शाम तक कागजातों की जांच पड़ताल करती रही. मुख्य अभियंता ने कहा कि 4 सदस्यीय टीम बनाई गई है. हमलोग अगले तीन-चार दिनों तक मामले की जांच करेंगे. देखेंगे कि किन परिस्थितियों में कर्मियों के परिजनों को ही टेंडर दिए गए. इसे भी पढ़ें- SBI">https://lagatar.in/sbi-has-changed-the-rules-do-this-work-otherwise-your-transaction-will-stop/">SBI

ने किया नियमों में बदलाव, कर लें ये काम, वरना रुक जायेगा आपका ट्रांजैक्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही