Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए टीमवर्क जरूरी : उपायुक्त

पलामू डीसी शशि रंजन ने सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी के साथ की बैठक Medininagar:  पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में लोकसभा निर्वाचन को लेकर सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी के साथ बैठक की. मौके पर एसपी रिष्मा रमेशन भी मौजद थीं. बैठक में शशि रंजन ने कहा कि चुनाव का ऐलान हो चुका है. मतदान के दिन तय हो गये हैं, ऐसे में आप सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करें. निर्वाचन से संबंधित सभी संबंधित रिपोर्ट जल्द से जल्द समर्पित करें. उन्होंने कहा कि प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधा होना अनिवार्य है. जिले के सभी 1796 मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप तथा पर्याप्त सांख्य में फर्नीचर उपलब्ध रहे. इसे सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनिश्चित करें. मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर न्यूनतम मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करें ताकि मतदाताओं तथा मतदान दल को मतदान केंद्र में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो. मतदान केंद्र पर बिजली से चलने वाले सभी उपकरण यथा पंखा, बल्ब विशेष रूप से चार्जिंग पॉइंट चालू अवस्था मे रहे, इसे सुनिश्चित करें. किसी प्रकार की कोई कमी दिखे तो तुरंत दुरुस्त कर लें. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अगर किसी भी मतदान केंद्र का नाम बदलने की आवश्यकता है तो संबंधित प्रस्ताव जल्द से जल्द समर्पित करें. इसे भी पढ़ें-विदेशी">https://lagatar.in/cyber-cell-raid-in-ranchi-regarding-foreign-connections/">विदेशी

कनेक्शन को लेकर रांची में CID साइबर सेल की छापेमारी

वीएमएस-एमएमएस के माध्यम से ही करें निर्वाचन कार्य : डीसी

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने वाहनों की उपलब्धता, उसमें ईंधन की व्यवस्था व भुगतान से जुड़े सारे कार्यों को व्हीकल मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये ही निष्पादन कराने को कहा. इसी तरह सामग्री आपूर्ति से जुड़े कार्यों को मैटेरियल मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्धारित गाड़ी के अलावा किसी भी परिस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की गाड़ी न बदलें, यह सुनिश्चित होना चाहिए. इसके अलावे किसी कोषांग में प्रतिनियुक्ति कोई कर्मी गलत तरीके से किसी प्रत्याशी या राजनीतिक दल को कोई गोपनीय सूचना देते पाया गया तो संबंधित कर्मी को सीधे बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-18-at-17.04.29_ff714e9d-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-fruit-market-buzzing-in-ramzan/">रांचीः

रमजान में फलों का बाजार गुलजार

23 मार्च तक सभी आर्म्स लाइसेंसधारी आर्म्स जमा करायें : डीसी

उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के सभी आर्म्स लाइसेंसधारियों को आगामी 23 मार्च तक अपने-अपने स्थानीय थाने में शस्त्र जमा करने के निर्देश दिये. ऐसा नहीं करने वाले लाइसेंसधारियों के लाइसेंस को शास्त्र नियमावली के धाराओं के तहत रद्द/निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के वाहनों के काफिला पर रोक रहेगी. इसी तरह उन्होंने कम्युनिकेशन प्लान, वोटर स्लिप का ससमय वितरण, एफएसटी, एसएसटी बॉर्डर चेक पोस्ट पर सीसीटीवी सहित अन्य सुविधा सहित अन्य विषयों पर समीक्षा कर कई निर्देश दिये. मौके पर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, सभी बीडीओ-सीओ समेत सभी दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही