Search

किसानों पर आंसू बम तानाशाह शासक के अंहकार का प्रतीक : कांग्रेस

Ranchi: कांग्रेस ने देश के अन्नदाताओं पर मोदी सरकार द्वारा दमनकारी नीतियों का पुरजोर विरोध किया है. किसानों पर बरसाए जा रहे हैं आंसू गैस को पार्टी ने तानाशाह शासक के अहंकार में डूबने का प्रतीक माना है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि मोदी सरकार पार्ट 2 भीषण अन्याय काल का गवाह है. देश के युवा वर्ग,नारी, किसान के अलावा समाज का अन्य तबका भी न्याय की मांग कर रहा है. लेकिन केंद्र सरकार कान में तेल डालकर सो रही है. मोदी सरकार के इसी अन्याय खिलाफ राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा किया जा रहा है. जिससे समाज में जन जागरण का अभियान चल रहा है. इसे भी पढ़ें –जेईई">https://lagatar.in/dps-bokaros-dominance-in-jee-main-exam-vishal-becomes-topper-2-news-together/">जेईई

मेन परीक्षा में डीपीएस बोकारो का दबदबा, विशाल बने टॉपर समेत 2 खबरें एक साथ

मोदी की कथनी और करनी में अंतर है - कांग्रेस

इससे आगे उन्होंने कहा कि एक तरफ अपने लिए न्याय की मांग कर रहे किसानों पर दमनपूर्वक कार्रवाई की जा रही है तो दूसरी तरफ मोदी इन सबको नजरअंदाज कर विदेश भ्रमण कर रहे हैं. मोदी की कथनी व करनी में अंतर के चलते ही देश का किसान समुदाय फिर से एक बार सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित कर सरकार से न्याय पाने की आस लगा रखी थी. मगर एक तानाशाह शासक की तरह मोदी ने उनके दमन की कार्रवाई शुरू कर दी है. किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए दिल्ली की सीमाओं की जिस तरह घेराबंदी की गई है. उससे ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार और उनके सरपरस्त अपने ही देश की जनता के खिलाफ एक अघोषित युद्ध की तैयारी कर चुके हैं. शांति ने कहा कि मोदी सरकार को देर सबेर देश की जनता को न्याय देना ही होगा और कांग्रेस इसके लिए सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी. कहा कि केंद्र सरकार के इन्हीं अन्यायों के विरुद्ध न्याय की मांग को लेकर न्याय यात्रा का दूसरा चरण झारखंड में प्रारंभ किया जाएगा,जो 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ से झारखंड में गढ़वा जिले के गोदरमाना से प्रवेश करेगी और रंका गढ़ फाटक, गढ़वा शहर बाजार, बी मोड़ होते हुए पलामू जिले के नावा बाजार में पहुंचेगी, जहां रात्री विश्राम होगा. फिर 15 फरवरी को जपला मोड़ छतरपुर होते हुए हरिहरगंज पहुंचेगी, जहां से यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी. इसे भी पढ़ें -हिंसा">https://lagatar.in/violence-is-happening-hatred-is-being-spread-injustice-is-happening-if-we-come-to-power-we-will-give-legal-guarantee-of-msp-to-farmers-rahul/">हिंसा

हो रही है, नफरत फैलाई जा रही है, अन्याय हो रहा है, सत्ता में आये तो किसानों को देंगे एमएसपी की कानूनी गारंटी : राहुल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp