Search

 
 
 

‘बॉर्डर 2’ के मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज, चार दिग्गज गायकों ने दी आवाज

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही दर्शक इसके गीत ‘घर कब आओगे’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे
 

Lagatar desk : सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही दर्शक इसके गीत ‘घर कब आओगे’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.इसी बीच अब मेकर्स ने इस गाने का टीजर भी जारी कर दिया है और साथ ही फुल सॉन्ग की रिलीज डेट का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है.

 


‘संदेसे आते हैं’ का नया रूप

‘घर कब आओगे’ दरअसल फिल्म बॉर्डर के आइकॉनिक गाने ‘संदेसे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है. ओरिजिनल गाने को जावेद अख्तर ने लिखा था और अनु मलिक ने संगीत दिया था. नए वर्जन के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत मिथुन ने तैयार किया है.

 

चार गायकों की आवाज में सजा गाना

इस बार यह गीत खास इसलिए भी है क्योंकि इसे दो नहीं, बल्कि चार दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज दी है. सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने मिलकर इस गाने को गाया है. टीजर के अंत में चारों सिंगर्स की आवाज की झलक सुनने को मिलती है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

 

2 जनवरी को रिलीज होगा पूरा गाना

‘घर कब आओगे’ टाइटल वाला यह भावनात्मक गीत 2 जनवरी को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा. माना जा रहा है कि यह गाना फिल्म की भावनात्मक गहराई और देशभक्ति की भावना को और मजबूती देगा.

 

23 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी ‘बॉर्डर 2’

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी.

 

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘घर कब आओगे’ गाना और फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही