Lagatardesk : एक्टर राज कुमार स्टारर फिल्म `भूल चूक माफ` रिलीज को तैयार है. जो 10 अप्रील 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने आज इस फिल्म का टीजर रिलीज किया है.यह एक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है. तो वहीं मैडॉक फिल्म्स ने इंनस्टाग्राम पर भूल चूक माफ` का टीजर रिलीज किया है. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है- दिन है उनतीस या तीस फर्क है बस उन्नीस-बीस. पर ये है क्या मसला जानिए 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में, तब तक भूल चुक माफ हो. दिनेश विजन प्रेजेंट करते हैं राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर `भूल चूक माफ`, जिसका निर्देशन और लेखन करण शर्मा ने किया है.
https://www.instagram.com/reel/DGNECyPpmyy/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14"> View this post on Instagram
https://www.instagram.com/reel/DGNECyPpmyy/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
target="_blank" rel="noopener">A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)
">
भूल चूक माफ` का टीजर
`भूल चूक माफ` का टीजर की शुरुआत बनारस के मशहूर घाट दशाश्वमेध से होती है. इसके बाद टीजर में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के परिवार वाले दोनों की शादी की तारीख पर चर्चा करते हैं, जिसके बाद दोनों की शादी के लिए 30 तारीख तय की जाती है. इसके बाद फिल्म के कुछ सीन `लव आज कल` (2009) के मशहूर गाने `चोर बाजारी` के साथ दिखाया जाता है. राजकुमार-वामिका अपनी शादी से पहले के खास पलों को एंजॉय करते नजर आते हैं. इस बीच दोनों की शादी की रस्मों की झलक दिखाई जाती है. राजकुमार का परिवार हल्दी की रस्मे करता है. इस दौरान राजकुमार अपनी हीरोइन से कहते हैं, `बस आज की रात है तितली, कल तुम मेरी धर्मपत्नी बन जाओगी.तभी एक गमला ऊपर नीचे गिरता है और शाम ढलती है. अगली सुबह राजकुमार जब जगते हैं. तो देखते है कि फिर से हल्दी की रस्म की तैयारी हो रही है. वह अपनी मम्मी से कहते हैं कि वो फिर से हल्दी में लग गई. हल्दी की रस्म हो चुकी है. इस पर उनकी मां कहती हैं कि आज 29 तारीख है, कल 30 है. कल की बारात है. इसके बाद एक बार फिर गमला गिरता है और यहां से शुरू टाइम-लूप का सिलसिला शुरू हो जाता है. अब देखना मजेदार होगा कि क्या राजकुमार राव इस टाइम-लूप से बाहर आ पाते हैं और अगर हां, तो कैसे?
Leave a Comment