Search

 
 
 

सलमान की फिल्म सिकंदर' का टीजर रीशेड्यूल, जानें वजह

 
Lagatardesk: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का टीजर आज 28 दिसंबर होगा आउट .पहले ये टीजर 27 दिसंबर सलमान के बर्थडे के मौके पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया.ये फिल्म 2025 ईद के मौके पर रिलीज होगी बता दें, की टीजर आज सुबह 11.07 बजे रिलीज होना था .लेकिन अब ये शाम 4:05 में  रिलीज किया जायेगा. फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ‘सिकंदर’ के टीज़र रिलीज का नये अपडेट की जानकारी दी है.

मेकर्स ने अपने पोस्ट में लिखा

मेकर्स ने अपने पोस्ट में लिखा , हमारे पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के संबंध में, टीज़र लॉन्च अब 28 दिसंबर, 2024 को सुबह 11:07 बजे के बजाय शाम 4:05 बजे रिलीज किया जाएगा. "> ">   कब रिलीज होगी फिल्म फिल्म सिकंदर ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने को तैयार है. तो वही इस फिल्म को  प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला कर रहे है, जो सलमान खान के खास दोस्त हैं. सलमान और साजिद ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं. बता दें, फिल्म सिकंदर में सलमान खान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी और फिल्म में काजल अग्रवाल भी होंगी. सिकंदर में दर्शकों को सलमान का दमदार एक्शन देखने को मिलेगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही