Search

 
 
 

फिल्म “अग्नि” का टीजर हुआ रिलीज, फायर ब्रिगेड के संघर्षों से भरी है कहानी

 
LagatarDesk : प्रीतक गांधी और दिव्येंदु की फिल्म अग्नि का टीजर रिलीज हो गया. इस फिल्म में फायर ब्रिगेड के संघर्षों, त्याग और बलिदान को दिखाया गया है. यह फिल्म 6 दिसंबर को OTT पर रिलीज होगी. टीजर की शुरुआत ज्वाला में जो जीते हैं, वो अमर हो जाते हैं.इस डायलॉग से होती है . जिसमें विट्ठल [प्रतीक गांधी] और समित [दिव्येंदु] एक तेजतर्रार पुलिसकर्मी के रोल में हैं और आग फैलने की वजह से फायर ब्रिगेड का हिस्सा बनते हैं. आग की लपटों के बीच विट्ठल की इमोशनल यात्रा भी दिखाई जाती है, जो उसकी आस-पास दुनिया और परिवार से सम्मान की लड़ाई है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे सिनेमाघरों की बजाय इसी साल सीधे OTT पर रिलीज किया जा रहा है. बता दें अग्नि देश की पहली फिल्म है, जो फायर ब्रिगेड पर बनी है. यह प्राइम वीडियो ऑरिजनल फिल्म है, जिसे फरहान अख्तगर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाया गया है. इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राहुल ढोलकिया ने लिखा और निर्देशित किया है.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-4-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

स्टार कास्टhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-5-19.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित अग्नि में प्रतीक गांधी और दिव्येंदु लीड रोल में हैं. वहीं सैयामी खेर, साईं ताम्हणकर, जितेंद्र जोशी, उदित अरोड़ा और कबीर शाह सपोर्टिंग रोल में हैं. इस फिल्म की खास बात है कि ये फिल्म साहस, एकता और धैर्य को एक साथ जोड़ती है. यह फायरफाइटर्स के जीवन पर बनी बेहतरीन फिल्म है. जो उनकी जिंदगी और मौत के बीच आने वाले संघर्षों को दर्शाती है. यह उन जांबाजों की कहानी है जो न केवल आग के खिलाफ लड़ते हैं बल्कि अपनी पर्सनल लड़ाईयों से भी दिल जीत लेते हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही