Search

 
 
 

प्रभास और श्रुति हासन की 'सालार' का टीजर रिलीज, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

 
Lagatar Desk: अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री श्रुति हासन की फिल्म `सालार` का टीजर जारी हो गया है. ‘सालार पार्ट 1 सीजफायर’ बड़े बजट की एक एक्शन फिल्म है. ‘केजीएफ’ के निर्देशक प्रशांत नील ने इसका निर्देशन किया है और विजय किर्गंदुर इसके निर्माता हैं. निर्माण कंपनी ‘होम्बले फिल्म्स’ ने ट्विटर पर टीजर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ सबसे उग्र व्यक्ति का दौर शुरू’’ फिल्म ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू और सरयान रेड्डी भी नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा यूरोप, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के देशों में की गई है. फिल्म तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी भाषा में 28 सितंबर को रिलीज होगी.
इसे भी पढ़ें: उमेश">https://lagatar.in/umesh-singh-lockup-death-case-hc-directs-government-to-give-5-lakh-compensation/">उमेश

सिंह लॉकअप मौत मामला : HC का निर्देश, 5 लाख मुआवजा दे सरकार, पुलिस पर करें कार्रवाई
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही