Search

देवघर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के विमान में आई तकनीकी खराबी

Ranchi: देवघर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गयी है. वे फिलहाल देवघर एयरपोर्ट पर हैं. दिल्ली से दूसरा विमान देवघर आ रहा है. इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. गौरतलब है कि शुक्रवार को पीएम मोदी देवघर एयरपोर्ट से बिहार के जमुई में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शिरकत करने गए थे. वहां से लौटने के बाद वे देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे. इसी दौरान विमान में तकनीकी दिक्कत आ गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर से दिल्ली लौटने के लिए विमान में बैठे थे. सीनियर पायलट ने टेकऑफ में तकनीकी दिक्कत आने के बाद उसकी सूचना एटीसी और हेडक्वार्टर को दी. सीनियर पायलट से पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही पीएमओ ने को-ऑर्डिनेट किया. दिल्ली से वायुसेना का विमान देवघर आ रहा है. विमान पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. https://twitter.com/ANI/status/1857360898110972404

इसे भी पढ़ें -जनजाति">https://lagatar.in/modi-government-dedicated-to-the-pride-and-honor-of-tribal-society-babulal-marandi/">जनजाति

समाज के गौरव और सम्मान के लिए समर्पित मोदी सरकार: बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp