Search

IRCTC वेबसाइट-ऐप में तकनीकी खामी, पैसे कट जा रहे, लेकिन टिकट नहीं हो रहा बुक, यात्री परेशान

LagatarDesk : अगर आप भी ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं या करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल इंडियन रेलले कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की बेवसाइट और ऐप में तकनीकी खामी आ गयी है. जिसकी वजह से पैसा कट जा रहा है लेकिन ट्रेन का टिकट नहीं बुक हो रहा है. IRCTC ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. कहा कि तकनीकी कारणों से टिकट बुकिंग नहीं हो रही है. तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है. जल्द इस समस्या का समाधान निकाल लिया जायेगा. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/police-arrested-the-contractor-and-sent-him-to-jail-accused-of-threatening-another-contractor/">पलामू

: पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दूसरे ठेकेदार को धमकी देने का आरोप)

यात्री वैकल्पिक तरीके से कर सकते हैं टिकट बुकिंग

अगर यात्री को इमरजेंसी में टिकट बुक करना है तो वो अन्य विकल्प चुन सकते हैं. यात्री Ask disha से बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके आईआरसीटीसी ई-वॉलेट में पैसा है तो वहां से भी टिकट की बुकिंग की जा सकती है. B2C प्लेटफॉर्म (Amazon, Makemytrip) के जरिये भी टिकट की बुकिंग हो सकती है. इसे भी पढ़ें : JTET">https://lagatar.in/hearing-in-hc-on-petition-filed-on-jtet-exam-court-asked-why-exam-has-not-been-done-till-now/">JTET

परीक्षा पर दायर याचिका पर HC में हुई सुनवाई, कोर्ट ने पूछा – अब तक परीक्षा क्यों नहीं हुई

यात्री और यूजर्स सोशल मीडिया पर कर रहें शिकायत

टिकट बुकिंग ना होने पर यात्री परेशान होकर सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि मैं लगातार टिकट बुक करने की कोशिश कर रहा हूं. लेकिन यह नहीं हो रहा है. पांच बार पैसे भी कट गये. इस समस्या का जल्द समाधान कीजिये. दूसरे यूजर्स ने लिखा कि अगर तकनीकी खराबी के चलते टिकट बुक नहीं हो रहे हैं, तो इस समस्या को सही होने तक इसे क्यों नहीं रोका जा रहा. लोगों के पैसे लगातार कट रहे, लेकिन टिकट बुक नहीं हो रहा है. इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/hearing-on-pil-against-mla-saryu-rai-in-hc-the-court-said-first-go-to-the-appropriate-forum/">HC

से MLA सरयू राय के खिलाफ दायर PIL निष्पादित, उचित फोरम में जाने को कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp