Search

 
 
 

सीएमपीडीआई में तकनीकी कौशल विकास कार्यक्रम

 
Ranchi : सीएमपीडीआई मुख्यालय में एनटीपीसी लिमिटेड के कार्यपालक प्रशिक्षुओं (माइनिंग) के लिए तकनीकी कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इन प्रशिक्षुओं को अगले 12 दिनों तक सीएमपीडीआई द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा. कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं को कोयला भूविज्ञान, माइन प्लानिंग एवं डिजाइन, कोयला खनन परियोजनाओं की संभाव्यता (फिजिबिलिटी) अध्ययन एवं खान सुरक्षा आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण का पहला बैच सोमवार को सीएमपीडीआई में प्रारंभ हुआ. उद्घाटन सत्र में सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) एसके गोमास्ता ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों और कोयला खनन से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी. मौके पर एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक (कोल माइनिंग) एमवी रमणा रेड्डी तथा सीएमपीडीआई और एनटीपीसी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय">https://lagatar.in/rashtriya-adivasi-ekta-parishad-called-bharat-bandh-on-7th-august/">राष्ट्रीय

आदिवासी एकता परिषद ने 7 अगस्त को बुलाया भारत बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही