Search

 
 
 

चतरा: मिट्टी खदान में दबकर किशोर की मौत

 
Chatra: जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंर्तगत सिलदाग पंचायत के सुदूरवर्ती गांव बनवार में मिट्टी के खदान में दब कर एक लड़के की मौत हो गई. मृतक की पहचान ग्राम बनवार निवासी केशव यादव के 14 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार आयुष दीपावली के अवसर पर घर की लिपाई पुताई के लिए काली मिट्टी लाने दलदलिया नदी किनारे स्थित खदान से मिट्टी लाने गया था. आयुष खदान के अन्दर घुसकर मिट्टी खुदाई कर रहा था. इसी दौरान खदान धंस जाने के कारण मौके पर उसकी मौत हो गई. इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना को लेकर दीपावली की खुशी मातम में बदल गई है. गांव में मातम छाया हुआ है. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-massive-explosion-near-crpf-school-in-prashant-vihar-fsl-team-engaged-in-investigation/">दिल्ली

: प्रशांत विहार में CRPF स्कूल के पास जोरदार धमाका, FSL की टीम जांच में जुटी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही