Search

 
 
 

गुमला: किशोर ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म

 
Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. यहां 17 वर्षीय नाबालिग किशोर ने 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची बीती दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से कुछ दूरी पर आम चुनने गई हुई थी. इस दौरान जोरदार बारिश होने लगी, तो किशोरी बारिश से बचने के लिए भागते हुए पास के घर के पास छिप गयी. इस दौरान घर पर गृहस्वामी का 17 वर्षीय पुत्र अकेला था. उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि घटना के बारे में किसी को जानकारी मत देना. वहीं, बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी. इसके बाद यह बात पूरे गांव में फैल गयी. इस संबंध में गांव में पंचायत बुलाई गयी, मगर ग्रामीणों ने कोई भी फैसला नहीं लिया. इसके बाद परिजन न्याय की गुहार लगाने चैनपुर थाना पहुंचे. पीड़िता की मां ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इधर, गांव में खबर फैलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. हालांकि चैनपुर पुलिस ने दबिश कर उसे हिरासत में ले लिया था. फिलहाल, पुलिस आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं कर रही है. इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-one-party-met-city-sp-in-sidgora-firing-case/">Jamshedpur

: सिदगोड़ा फायरिंग मामले में सिटी एसपी से मिला एक पक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही