Search

 
 
 

मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर का दोनों पैर कटा, रिम्स रेफर

 
Balumath (Latehar) : टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन में बालूमाथ रेलवे स्टेशन के समीप जोगियाडीह ग्राम के पास एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर का दोनों पैर कट गया. उसकी पहचान जोगियाडीह निवासी संजय लोहरा के पुत्र सुमित लोहरा के रूप में की गयी है. उसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार सुमित दौड़ कर रेलवे पटरी को पार कर रहा था, इसी दौरान उसका पैर पटरी में फंस गया और वह गिर गया. इसके बाद एक मालगाड़ी उसके दोनों पैर से गुजर गयी. जिससे उसका दोनों पैर कट गया. इस घटना के बाद से किशोर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-notification-released-for-11th-jpsc-apply-from-1-29-february/">BREAKING

: 11वीं जेपीएससी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1-29 फरवरी तक करें आवेदन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही