Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटमदा और बोड़ाम में कोरोना का टीका लेने के लिए किशोर-किशोरियों में दिखा उत्साह

Advertisement
Advertisement
Patamda : पटमदा और बोड़ाम प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकार के निर्देश पर सोमवार से विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर 15 से 18 आयु वर्ष वाले किशोर-किशोरियों को कोरोनारोधी टीका सोमवार से दिया जा रहा है. किशोर-किशोरियों ने पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माचा, मध्य विद्यालय जल्ला और उच्च विद्यालय माधवपुर में पहला टीका लगवाया. इस दौरान पटमदा इंटर कॉलेज जल्ला से 11वीं और 12वीं के बच्चे सहित कई स्कूलों के विद्यार्थी टीका लेने पहुंचे. सरकार ने युवा वर्ग को कोरोना से सुरक्षित करवाने के उद्देश्य से प्रखंड में शिविर लगाकर कोरोना का टीका का पहला डोज दिया. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/from-today-children-up-to-15-18-years-will-get-corona-vaccine-in-the-country-more-than-6-lakh-registrations/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 343 अंक मजबूत, निफ्टी 17500 के करीब
वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्ला मध्य विद्यालय में 300 टीका का लक्ष्य दिया गया है. इसमें दोपहर तक 120 बच्चों को टीका लगाया गया. जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सहिया दीपाली महतो ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं की अच्छी भीड़ उमड़ रही है. जागरुकता अभियान चलाकर ग्रामीण युवाओं को टीका लगवाने का आग्रह किया जा रहा है. सभी युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है. मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने कहा कि टीका लगवाने में किसी प्रकार का भय नहीं लग रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही