Search

 
 
 

अमेरिकी हमलों से तेहरान दहला,एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल-ड्रोन साइट्स धुआं धुआं, जेडी वेंस इजरायल पर बरसे

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जानकारी दी कि अलस्सुबह लगभग साढ़े तीन बजे (भारतीय समय) उसने ईरान के ग्रेटर टुंब द्वीप पर तटीय रक्षा प्रणाली और क्रूज मिसाइल भंडारण ठिकानों पर बम बरसाये. 90 मिनट में पूरा इलाका धुआं  धुआं  हो गया.
 

Washington : पश्चिम एशिया में जंग की आग धधकती ही जा रही है. तेहरान आधी रात धमाकों से दहल उठा. बता दें कि अमेरिका ने देर रात लगातार 5वें दिन ईरान की राजधानी तेहरान में भीषण बमबारी की.  अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जानकारी दी कि अलस्सुबह लगभग साढ़े तीन बजे (भारतीय समय) उसने ईरान के ग्रेटर टुंब द्वीप पर तटीय रक्षा प्रणाली और क्रूज मिसाइल भंडारण ठिकानों पर बम बरसाये. 90 मिनट में पूरा इलाका धुआं  धुआं  हो गया.

 

अमेरिकी सेना के अनुसार ईरान के खर्ग द्वीप की तरफ जा रहे एक तेल टैंकर जो बार बार चेतावनी देने के बावजूद नहीं रुका तो उसे हेलफायर मिसाइल से उडा दिया गया. इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों, एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर हमले कर उसे नेस्तनाबूद कर दिया. ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि अहवाज शहर और बंदर अब्बास पर अमेरिकी हमला हुआ है, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ.

 

ईरान के सरकार एजेसी आईआरआईबी ने आरोप लगाया  कि अहवाज के एक अस्पताल के पास हमला हुआ है. इधर  इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने दावा किया कि उसने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. कुवैत ने कहा कि उसने ईरान की चार मिसाइलें और 21 ड्रोन हमले रोक दिये.

 

एक खबर और है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इजरायली सरकार को खरीखोटी सुनाई है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार वेंस ने आरोप लगाया है कि इजरायली सिस्टम में शामिल कुछ लोग(इजरायली नेता) अमेरिकी जनता की राय को बदलने की कोशिश में लगे हुए हैं, ताकि ईरान के साथ युद्ध लंबे समय तक जारी रहे.

 

उनका कहना था कि कुछ लोग ईरान के साथ हुई शांति वार्ता को पटरी से उतारने में लगे हुए हैं. वेंस ने उन इजरायली नेताओं की भी आलोचना की और कहा कि वे ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को लंबे समय तक जारी रखना चाहते हैं.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही