New Delhi : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने पार्टी नेता श्याम रजक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मंत्री और उनकी बहन को भद्दी भद्दी गालियां दी. दिल्ली में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक छोड़कर निकले तेज प्रताप यादव ने यह आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इसका ऑडियो भी है. जिसे अपने पेज से वायरल कर पूरे प्रदेश की जनता को सुनाएंगे. बैठक छोड़ कर बीच से निकले तेज प्रताप से मीडिया कर्मियों ने जब वजह पूछ लिया तो उन्होंने कहा कि गाली सुनने के लिए बैठक में क्यों रहेंगे? तेज प्रताप ने कहा की श्याम रजक ने उनके पीए को भी गाली दी. इसे भी पढ़ें –जख्मी">https://lagatar.in/amba-prasad-reached-rims-to-know-the-condition-of-injured-people-condition-of-two-people-critical/">जख्मी
लोगों का हाल जानने रिम्स पहुंची अंबा प्रसाद, दो लोगों की स्थिति नाजुक
के टॉप 10 अरबपतियों ने झेला नुकसान, एलन मस्क को 10.3 अरब डॉलर का घाटा
लोगों का हाल जानने रिम्स पहुंची अंबा प्रसाद, दो लोगों की स्थिति नाजुक
श्याम रजक आरएसएस का एजेंट- तेजप्रताप
तेज प्रताप ने लगे हाथ श्याम रजक पर आरएसएस और भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया और पार्टी से निकालने की मांग की. उन्होंने कहा कि जब श्याम रजक से बैठक की टाइमिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने जवाब में गालियां दी. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें गाली गलौज किया जा रहा है. यह ऑडियो श्याम रजक का बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें –दुनिया">https://lagatar.in/the-worlds-top-10-billionaires-suffered-losses-elon-musk-suffered-a-loss-of-10-3-billion/">दुनियाके टॉप 10 अरबपतियों ने झेला नुकसान, एलन मस्क को 10.3 अरब डॉलर का घाटा
Leave a Comment