Search

 
 
 

तेज प्रताप ने RJD के खिलाफ खोला मोर्चा, पूछा-दलित सचिव को धमकाने वाले विधायक पर क्यों चुप है पार्टी

आरजेडी से छह साल के लिए निष्काषित तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा कर राजद नेतृत्व से पूछा है कि आखिर अब तक भाई वीरेंद्र के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई.
 
  • मुझे तो जयचंदों की साजिश के तहत पार्टी से बाहर निकाला
  • अब बवाल करने वालों पर क्या कार्रवाई

Patna :  आरजेडी से छह साल के लिए निष्काषित तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा कर राजद नेतृत्व से पूछा है कि आखिर अब तक भाई वीरेंद्र के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई.

 

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने एक एनिमेडेट फोटो पोस्ट कर कहा कि क्या आरजेडी अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी, जिन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उल्ट एससी-एसटी समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की है और जान से मारने की धमकी दी है. 

 

पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने आगे लिखा कि मुझे तो जयचंदों की साजिश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया. अब देखना है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही सख्ती दिखाएगी या नहीं. संविधान का सम्मान भाषणों में नहीं, आचरण में दिखना चाहिए. 

 

राजद विधायक पर जातिसूचक गालियां देने का आरोप

दअरसल मनेर प्रखंड के बलुआ पंचायत के सचिव संदीप कुमार ने राजद विधायक भाई विरेंद्र पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि 26 जुलाई को उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को विधायक भाई वीरेंद्र बताया.  जब सचिव ने उन्हें पहचानने से इनकार किया, तो विधायक ने गुस्से में आकर कथित रूप से कहा कि जूता से मारूंगा, पहचान नहीं रहे हो. कुछ भी हो सकता है. 

 

इस पूरी बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. ऑडियो सामने आने के बाद मनेर के बीडीओ ने सचिव को ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया. इसके बाद पंचायच सचिव संदीप कुमार ने पटना के एससी-एसटी थाने में विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही