Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेज प्रताप यादव ने महुआ से भरा नामांकन, कहा–दादी का आशीर्वाद मेरे साथ....

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज महुआ सीट से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वे अपनी दादी मरछिया देवी की तस्वीर लेकर नामांकन स्थल पहुंचे थे, जिसे उन्होंने अपना गुरु बताया.
Advertisement
Advertisement

Mahua :  राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज महुआ सीट से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वे अपनी दादी मरछिया देवी की तस्वीर लेकर नामांकन स्थल पहुंचे थे, जिसे उन्होंने अपना गुरु बताया.

 

 

मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि मेरे माता-पिता और दादी का आशीर्वाद मेरे साथ है. मेरी दादी मेरे लिए सर्वोच्च हैं, वे मेरी गुरु हैं. जब गुरु साथ हों, तो आगे कोई चुनौती नहीं हो सकती है. महुआ की जनता हमें बुला रही है और हम उनके बीच जा रहे हैं.

 

तेज प्रताप इससे पहले राजद से महुआ के विधायक रह चुके हैं और अब वे एक नई पार्टी के बैनर तले दोबारा किस्मत आजमा रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही