Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Patna News: जेल से रिहा हुए तेज प्रताप यादव, छात्रों को भड़काने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

छात्र आंदोलन में दर्ज मुकदमे में जेल गए तेज प्रताप यादव को रिहा कर दिया गया है. पटना के बेऊर जेल से मंगलवार को तेज प्रताप बाहर आ गए.
Advertisement
Advertisement
बिहार की खबरें

Patna: छात्र आंदोलन में दर्ज मुकदमे में जेल गए तेज प्रताप यादव को रिहा कर दिया गया है. पटना के बेऊर जेल से मंगलवार को तेज प्रताप बाहर आ गए. सोमवार को बिहार सरकार ने राज्य में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुए सभी केस वापस लेने का एलान किया था और छात्रों की रिहाई करने का आदेश दिया था.

इसे भी पढ़ें: 

https://lagatar.in/dc-vs-dmo-in-deoghar-administrative-circles-heated-by-clash-matter-escalates-to-point-removal

https://lagatar.in/95percent-of-jharkhands-ayushman-hospitals-are-listed-on-fraud-prone-software


इसी क्रम में तेज प्रताप यादव को जेल से रिहा कर दिया गया. इसके साथ ही छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया बिहार सरकार ने तेज कर दी है.

 

राज्य के महाधिवक्ता एसडी संजय ने गृह विभाग के आदेश के अनुपालन को लेकर पटना, सीवान, सारण समेत 19 जिलों के जिलाधिकारियों को 64 केस वापस को लेकर नोटिस जारी किया है. इसके तहत तेज प्रताप यादव पर किया मुकदमा भी वापस लिया जा रहा है. तेज प्रताप को पटना पुलिस ने गांधी मैदान के रामगुलाम चौक पर छात्रों के भड़काने का आरोप में केस दर्ज हुआ था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही