Search

 
 
 

तेजप्रताप यादव की सलाह, अंधभक्त राम को लाने से पहले अपने अंदर के रावण को बाहर निकालें

 
Patna :   अयोध्या के राम मंदिर में आज राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है. इसको लेकर विपक्षी दलों के नेता लगातार बीजेपी पर हमलावर हो रहे हैं. इसी क्रम में आरजेडी नेता और मंत्री तेजप्रताप यादव ने तंज कसते हुए लोगों से अपने अंदर के रावण को बाहर निकालने की अपील की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि राम तो सबके मन में हैं. अंधभक्त राम को लाने से पहले अपने अंदर के रावण को बाहर निकालें. क्योंकि राम के लोग कभी भेदभाव नहीं करते. सबसे पहले महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बंद होना चाहिए. साथ ही गरीबी और भूख जैसे रावण को कैसे खत्म करना है, इस पर विचार करना चाहिए. राम को लाना है तो अपने बुरे विचारों को बाहर निकालिये और देश को प्रेम सद्भाव व खुशहाली के रास्ते पर लेके चलिए. जय श्री राम.

विपक्षी दलों के बड़े नेताओं ने समारोह से बनायी दूरी

बता दें कि आरजेडी के कोई भी नेता अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव भी अयोध्या नहीं जा रहे हैं. लालू ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी. आरजेडी के अलावा कांग्रेस, लेफ्ट, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, एनसीपी, डीएमके और आम आदमी पार्टी समेत तमाम विपक्षी दलों के बड़े नेताओं ने इस कार्यक्रम से दूरी बनायी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही