Search

 
 
 

तेज प्रताप का फिर छलका दर्द, बोले-अंधेरा जितना गहरा होगा…

आरजेडी से निष्कासन और पारिवारिक दूरी के बाद से तेज प्रताप यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने एक्स हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
 

Patna:  आरजेडी से निष्कासन और पारिवारिक दूरी के बाद से तेज प्रताप यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने एक्स हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.  जिसमें उन्होंने लिखा कि अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी नजदीक होगी. इस तस्वीर में वे दोनों हाथ फैलाए, लालू यादव की दीवार पर लगी तस्वीर के नीचे खड़े दिखाई दे रहे हैं.

 

तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ रिश्ते की बात कही 

तेज प्रताप यादव ने 25 मई 2025 को अपने फेसबुक अकाउंट पर अनुष्का यादव नाम की युवती के साथ एक तस्वीर साझा की थी. पोस्ट में दावा किया गया था कि वे पिछले 12 वर्षों से एक रिश्ते में हैं. इस खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों और परिवार दोनों में हलचल मच गई. हालांकि कुछ घंटों बाद पोस्ट डिलीट कर दी गई और तेज प्रताप ने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था. 

 

लालू यादव ने पार्टी और परिवार दोनों से निकाला

तेज प्रताप की सफाई का आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने अगले ही दिन 26 मई को, तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और परिवार से भी दूरी बनाने का ऐलान किया. तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने इस फैसले का समर्थन किया.


सोशल मीडिया बना इमोशनल जंग का मैदान

तेज प्रताप लगातार सोशल मीडिया पर अपनी भावनात्मक और आक्रोशित पोस्ट्स शेयर कर रहे हैं. 

  • 1 जून  : तेज प्रताप ने लिखा कि पापा, आप नहीं होते तो न ये पार्टी होती और न मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग.
  • 2 जून :  तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी कि लालू जी का फैसला पार्टी और राज्य के हित में है, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा.
  • 7 जून : तेज प्रताप ने अपने समर्थकों के साथ एक फोटो शेयर की. लिखा कि सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय. तेज प्रताप ने इस पोस्ट में राजा हरिश्चंद्र और पांडवों का उदाहरण देकर खुद को सत्य के पक्ष में खड़ा बताया.
  • 9 जून:  तेज प्रताप ने लालू यादव की तस्वीर के साथ अपनी भावना प्रकट की है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही