Search

 
 
 

नीतीश कुमार की कृपा से ही तेजस्वी उपमुख्यमंत्री बने थेः नीरज

 
Saharsa: बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू होली मिलन समारोह में सहरसा पहुंचे थे. यहां विधायक डॉ आलोक रंजन के निजी रिसॉर्ट मंगलम में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था. मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उदघाटन किया. इस दौरान नीरज ने लालू परिवार पर निशाना साधा. तेजस्वी के सीएम बनने के इरादे पर पानी फेरते हुए नीरज ने कहा कि वे मुंगेरी लाल का हसीन सपने देख रहे हैं. नीरज ने कहा कि तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने का सपना साकार होने वाला नहीं है. कहा कि उपमुख्यमंत्री रहते हुए तेजस्वी पांच विभाग लेकर बैठे थे, लेकिन कुछ नहीं किये. बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से ही तेजस्वी उपमुख्यमंत्री बने थे. नीरज ने लालू पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले अपहरण का फैसला मुख्यमंत्री आवास से होता था. इसलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसे भी पढ़ें – मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-said-photo-identity-cards-are-being-copied-election-commission-is-not-responding/">मल्लिकार्जुन

खड़गे ने सदन में कहा, मतदाता फोटो पहचान पत्र की नकल हो रही है, चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा….
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही