Search

दिल्ली में खड़गे-राहुल से मिले तेजस्वी, बिहार विस चुनाव को लेकर बनी रणनीति, विपक्ष ने कसा तंज

Patna /Delhi :   राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. खड़गे के आवास में 60 मिनट तक हुई बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे, गठबंधन की रणनीति और चुनावी एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव के अलावा  राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोापाल, राजद सांसद मनोज झा, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लवक, संजय यादव सहित अन्य मौजूद रहे. 17 अप्रैल को पटना में महागठबंधन की अगली बैठक कांग्रेस के साथ बैठक के बाद तेजस्वी ने मीडिया से कहा कि आज की चर्चा काफी सकारात्मक रही. 17 अप्रैल को पटना में गठबंधन के सहयोगियों के साथ बैठक होगी. हम पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतरेंगे और बिहार को मजबूती से आगे ले जाने के लिए संकल्पित हैं. तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 20 सालों से राज्य में और 11 सालों से केंद्र में एनडीए की सरकार है, फिर भी बिहार सबसे गरीब राज्य है. राज्य की प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है और यहां सबसे ज्यादा पलायन हो रहा है. हम इस बार इन मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. वहीं महागठबंधन के सीएम चेहरे को लेकर पूछे जाने पर कहा कि बातचीत के बाद सारी चीजें साफ हो जायेंगी. https://twitter.com/AHindinews/status/1912034848786747655

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि आज की बैठक बेहद मजबूत रही. हम सभी एनडीए सरकार के खिलाफ एकजुट हैं. आज की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है, जिन पर हम चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे. अलग-अलग तिथियों पर बैठक कर सभी बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी. https://twitter.com/AHindinews/status/1912041063168041333

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बैठक को शुरुआत बताते हुए कहा कि 17 अप्रैल को पटना में होने वाली बैठक में सभी सहयोगी दल मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे. आज की बैठक उसका आधार है. 17 को पटना में दूसरी बैठक है, उसमें आज जो काम शुरू हुआ है, उसे सभी दलों के साथ मिलकर आम सहमति और रणनीति बनाकर बिहार में आगे बढ़ाया जायेगा. https://twitter.com/AHindinews/status/1912041883183768062

कांग्रेस आरजेडी की बैठक पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है. पूरा इंडिया गठबंधन भी लड़ेगा, फिर भी नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे।”   https://twitter.com/AHindinews/status/1912043168360521767

बिहार सरकार के मंत्री राजू सिंह ने तेजस्वी यादव के दिल्ली दौरे पर कहा कि पता नहीं किस-किस से वो मुलाकात कर रहे हैं. समझ नहीं आ रहा है. यहां महागठबंधन कुछ नहीं कर पायेगा.  हमारा 225 सीटों का नारा इस बार बिहार में गूंजेगा. https://twitter.com/AHindinews/status/1912048881686159549

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//