Search

 
 
 

लालटेन से किरासन तेल निकलने के डर से तेजस्वी बौखलाए हुए हैंः प्रशांत किशोर

 
Patna: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर तेजस्वी यादव पर हमलावर हैं. पीके ने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने ही पत्र लिख कर अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि आप जनसुराज में शामिल न हों. तेजस्वी की तरफ से दिए गए बयान का मतलब यह है कि वे खुद अपनी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सवाल उठा रहे हैं. यदि वे कह रहे हैं कि राजद के लोग पैसा लेकर जनसुराज में जा रहे हैं, तो इसका मतलब यह है कि वे खुद अपनी पार्टी के सदस्यों की नियत पर शक कर रहे हैं. पीके ने कहा कि ये तो तेजस्वी की राजनीतिक नादानी दिखाता है कि वो अपने ही कार्यकर्ताओं को बिका हुआ बता रहे हैं. यह साफ जाहिर होता है कि केवल पिता जी की राजनीतिक विरासत मिल जाने से कोई बिहार का राजनेता नहीं बन जाता है.
पीके ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालटेन से किरासन तेल निकलने के डर से तेजस्वी बौखलाए हुए हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीति में ऐसे बयान अक्सर विरोधियों को कमजोर दिखाने के लिए दिए जाते हैं, लेकिन कभी-कभी ये खुद की पार्टी में असंतोष और अव्यवस्था का संकेत भी दे देते हैं. इससे यह भी साफ होता है कि जनसुराज आंदोलन की तरफ से राजद को एक चुनौती महसूस हो रही है. तेजस्वी के बयान से यह प्रतीत होता है कि वे जनसुराज की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित हो गए हैं. इसलिए वे इसे रोकने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-rape-murder-case-sc-takes-a-tough-stand-says-the-country-cannot-wait-for-another-rape/">कोलकाता

रेप-हत्या मामला : SC का कड़ा रुख, कहा, देश एक और दुष्कर्म का इंतजार नहीं कर सकता…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही