की बेटी का कमाल, राष्ट्रीय स्तर के मॉडल तविशी के डिजाइन किये कपड़ों को पहनकर रैंप पर उतरेंगे
पिछड़ा-दलित विरोधी पार्टी है भाजपा
तेजस्वी ने कहा, झारखंड गठन के बाद सबसे ज्यादा किसी ने शासन किया है तो वो भाजपा है. इनका काम ठगने और झूठ बोलने का है. पिछड़ों के लिए जब आरक्षण लायी गयी तो गवर्नर ने पास नहीं किया. भाजपा दलित-पिछड़ा विरोधी पार्टी है. मैंने सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड राजद के कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देने की बात कही है. जातीय जनगणना को लेकर झारखंड सीएम को सलाह दिया है. ताकि इस राज्य के दबे-कुचले वर्ग का उत्थान हो सके. लालू यादव स्वस्थ होकर भारत लौटे हैं. उनका मार्गदर्शन हम सबको मिलेगा और आप जनता के भी मार्गदर्शन की मुझे जरूरत है. संगठन के लिए काम कीजिए, टिकट दिलाने का काम हमारा है.संगठन का प्रभाव नहीं हुआ है कम: जयप्रकाश नारायण
पूर्व केंद्रीय मंत्री व झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण ने कहा कि संयुक्त बिहार के वक्त भी इस क्षेत्र में पार्टी का प्रभाव रहा है. और आज भी यह प्रभाव कम नहीं हुआ है. देश के इकलौते नेता डंके की चोट पर लड़ाई लड़ते रहे. लालू ने साम्प्रदायिक शक्तियों के समक्ष घुटना टेकने का काम नहीं किया. उन्होंने गुलामी और अन्याय को कभी बर्दाश्त नहीं किया. उनके पदचिन्हों पर चलकर तेजस्वी यादव काम कर रहे हैं.देश की स्थिति किसी से छिपी हुई नहीं है
राष्ट्रीय महासचिव श्याम राजक ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है. संविधान के घोर विरोधी लोग देश की सत्ता में है. देश में आग लगाने का काम किया जा रहा है. ऐसी साम्प्रदायिक शक्तियों को नेस्तनाबूद करने का समय आ गया है. राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा कि देश की स्थिति क्या है, आज किसी से छुपा हुआ नहीं है. राजद सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता का हिमायती है. जिन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया गया, उन्हें आगे बढ़ाने वाली पार्टी राजद है. देश के संविधान का शपथ ग्रहण कर पद ग्रहण करते हैं. रामराज लाने की बात कहने वाले लोगों ने देश को छलने का काम किया है. लालू यादव के राज में दंगा करवाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने सख्ती से दंगाईयों से निपटने का काम किया. आज संकल्प लेकर जाए कि ना अन्याय करेंगे और ना ही अन्याय बर्दाश्त करेंगे.गरीबों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है राजद: संजय प्रसाद यादव
राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा कि सिंगापुर से दिल्ली लौटने के बाद हमारे सुप्रीमो लालू यादव ने कार्यक्रम की जानकारी मुझसे और प्रदेश अध्यक्ष से ली. उनकी आवाज को सुनकर ऐसा लगा कि फिर वही पुराना शेर हमलोगों के बीच लौट गए हैं. हमारे युवा नेता तेजस्वी यादव के संबोधन को सुनकर राजद के सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में जाएं और संगठन को मजबूत करने में जुटे. गरीबों की लड़ाई लड़ने वाली कोई पार्टी है तो वो राजद है.कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत सत्ता की कुर्सी तक पहुंचेंगे- रानी कुमारी
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाला कोई दल है, तो वो राजद है. कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही पार्टी सत्ता की कुर्सी तक पहुंचेगी.भारत जलाओ पार्टी है भाजपा: गौरी शंकर यादव
खटाल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरी शंकर यादव ने कहा कि नाली-गली की सफाई के नाम पर सत्ता में आयी केंद्र की सरकार ने युवाओं को बेरोगजर बना दिया है. गौरी ने भाजपा को भारत जलाओ पार्टी बताया है. [caption id="attachment_552734" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं की भीड़[/caption]
सभा को इन्होंने किया संबोधित
राजद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि लालू यादव के नीति सिद्धांत पर चल कर ही संगठन को मजबूत करना है. जबकि पलामू के पूर्व सांसद घुरण राम ने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, उतनी हमारी ताकत बढ़ेगी. पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि भाजपा को भगाना ही 2024 का मिशन है. इसके लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है. वहीं पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि लालू यादव और रोहिणी आचार्य के उत्तम स्वास्थ की कामना करता हूं. उन्होंने मंच से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार में जो सम्मान आरजेडी के कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए वो मिला नहीं. बजट में केंद्र सरकार ने बिहार-झारखंड की अवहेलना किया है. वहीं चतरा लोकसभा से उम्मीदवार रहे सुभाष यादव ने कहा कि लालू यादव ने कभी नीति सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. राजद सामाजिक न्याय की पार्टी है. 2024 में संगठन को मजूबत करना होगा. चुनाव को चुनौती के रूप में लेना होगा. वहीं मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि अब 2024 आने में समय नहीं है. इसलिए चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. प्रखंड से लेकर राज्य स्तर पर सम्मेलन होगा. राजद के उम्मीदवार चुनाव में दमखम के साथ लग जाएं. यही संकल्प लेकर लौटना है.ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में संजय सिंह यादव(प्रदेश अध्यक्ष), संजय प्रसाद यादव(प्रधान महासचिव),सत्यानंद भोक्ता(श्रम मंत्री), जयप्रकाश नारायण(पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड प्रभारी), अब्दुल बारी सिद्दीकी(वरिष्ठ नेता, राजद), श्याम रजक(राष्ट्रीय महासचिव), सुभाष यादव(लोकसभा प्रत्याशी चतरा), घुरण राम(पूर्व सांसद), इम्तियाज हुसैन वारसी(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष), राधाकृष्ण किशोर(पूर्व मंत्री), अभय सिंह(पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), रानी कुमारी(महिला मोर्चा अध्यक्ष), रंजन कुमार यादव(युवा मोर्चा अध्यक्ष), अनिता यादव, डॉ मनोज कुमार, स्मिता लकड़ा, शैलेंद्र शर्मा, सुबोध पासवान(प्रवक्ता), विशु विशाल(राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा), इरफान अहमद अंसारी समेत अन्य नेता मौजूद रहे.ये हुए पार्टी में शामिल
पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने राजद की सदस्यता ग्रहण की. गिरिडीह के लक्खी राम मुर्मू, इम्तियाज अंसारी, मुनिलाल साह, जयकांत महतो, गुना राम महतो, डॉ तुलसी महतो समेत अन्य लोगों ने राजद के नीति सिद्धि से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा है. इसे भी पढ़ें - “अल्लाह">https://lagatar.in/uproar-over-arshad-madanis-statement-allah-and-om-ek/">“अल्लाहऔर ओम एक” अरशद मदनी के बयान पर मचा बवाल [wpse_comments_template]

Leave a Comment