Search

विधानसभा में गरजे तेजस्वी, कहा- क्या मोदी जी गारंटी लेंगे कि नीतीश कुमार पलटेंगे या नहीं ?

Patna :  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में अपनी सरकार के लिए विश्वास मत पेश किया. एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट पर चर्चा के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने जमकर नीतीश और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. तेजस्वी ने सदन में सुशील कुमार मोदी पर भी तंज कसा. तेजस्वी ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या कारण है, कभी इधर-कभी उधर है. जब बीजेपी को आप धोखा देना चाह रहे थे. हम आपके साथ नहीं आना चाहते हैं.  आपने ही कहा था कि आपके बाप से पैसा लायेगा जो रोजगार देगा. आगे कहा कि  मोदी जी गारंटी लेंगे क्या कि नीतीश जी नहीं पलटेंगे.

तेजस्वी ने कहा नीतीश को राजा दशरथ की तरह ही पिता मानते हैं 

तेजस्वी यादव ने कहा कि सबसे पहले हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहते हैं कि लगातार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया. 9 बार तो शपथ ली ही. लेकिन एक ही टर्म में तीन-तीन बार सीएम पद शपथ ली है. हमने ऐसा अद्भुत नजारा पहले कभी नहीं देखा.  नीतीश कुमार हमारे लिए आदरणीय थे, हैं और हमेशा रहेंगे... कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमें बोलते रहे की तुम हमारे बेटे की तरह हो... हम भी नीतीश कुमार को राजा दशरथ की तरह ही पिता मानते हैं... इनकी कुछ मजबूरी रही होगी, जैसे राजा दशरथ की रही थी कि भगवान राम को वनवास भेज दिया गया. हालांकि हम इसे वनवास नहीं मानते हैं. हमें तो नीतीश कुमार ने जनता के बीच भेजा है. ताकि हम उनके सुख और दुख का भागीदार बन सके.

एनडीए ने जेडीयू को तोड़ने की कोशिश की थी, इसलिए नीतीश जी एनडीए छोड़े थे

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी ने हमें कहा था कि बीजेपी वाला ईडी-सीबीआई लगाकर फंसाने का काम करते हैं. आखिर ऐसा क्या हुआ कि आपको यह निर्णय लेना पड़ा. कहा कि नीतीश जी ने बोला था कि एनडीए ने हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की. इसलिए हम एनडीए छोड़ दिये थे. पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि आपको मुझे बता देना चाहिए था कि आप हमें छोड़कर जा रहे हैं. कहा कि एक बार 2024 के चुनाव में एकजुट हो जायें मोदी जी हराने का काम करें.

तेजस्वी ने कसा तंज- सम्राट चौधरी को पगड़ी उतारने की सलाह चाचा ने दी होगी

सम्राट चौधरी की पगड़ी को लेकर तेजस्वी ने कहा कि उन्हें हमारे चाचा ने सलाह दी होगी कि पगड़ी उतार लें. सम्राट चौधरी के पिता हमारे दल में रहे हैं. उन्होंने नीतीश जी के बारे में क्या कहा है, वो हम बताना नहीं चाहते हैं. बिहार के बच्चों से पूछ लो कि वो क्या-क्या शब्द का इस्तेमाल करेंगे वो हम नहीं बोल सकते हैं. तेजस्वी ने सम्राट चौधरी से कहा कि आपकी ऑरिजिनल मां आरजेडी ही है. विजय सिन्हा को घेरते हुए तेजस्वी ने कहा कि आपने तो इतिहास रच दिया है. एक ही टर्म में नेता विरोधी दल, स्पीकर और डिप्टी सीएम भी बन गये हैं. इसके लिए आपको बधाई देना चाहते हैं. हम मुख्यमंत्रीजी की इज्जत करते आये हैं, करते रहेंगे. हम इनके नेतृत्व में काम कर चुके हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp