Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजस्वी ने कहा, बीजेपी के मेनिफेस्टो में बिहार के लिए कुछ नहीं, सम्राट ने बताया मील का पत्थर

Patna: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है. इसी कड़ी में रविवार को पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. इसपर बिहार में राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आ रही है. पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के घोषणापत्र में बिहार के लिए कुछ नहीं है. ना तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने का जिक्र है और ना ही विशेष पैकेज की ही बात  कही गई है. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के मेनिफेस्टो में युवाओं, किसानों की बेहतरी के लिए कुछ नजर नहीं आ रहा. वहीं नौकरीपेशा के लिए भी कोई रोडमैप नहीं दिख रहा है. इसे पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-released-bjps-manifesto-focusing-on-youth-power-women-power-poor-and-farmers/">पीएम

मोदी ने युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसानों पर केंद्रित भाजपा का घोषणापत्र जारी किया

बीजेपी का मेनिफेस्टो साबित होगा मील का पत्थर

वहीं बीजेपी के मेनिफेस्टो पर पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर देश का विश्वास कायम है. पार्टी का यह मेनिफेस्टो देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा. सम्राट ने कहा कि बीजेपी के मेनिफेस्टो में गरीबों के कल्याण की बात कही गई है. कहा गया है कि गरीबों को अगले पांच सालों तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा. महिला सशक्तिकरण और रोजगार को लेकर मेनिफेस्टो में कई बातें कहीं गई हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पिछले 10 सालों में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/on-bjps-sanklp-patra-rahul-said-two-words-are-missing-in-it-inflation-and-unemployment-youth-will-not-fall-into-the-trap-of-modi/">भाजपा

के संकल्प पत्र पर राहुल ने कहा, इसमें दो शब्द गायब हैं महंगाई और बेरोजगारी… युवा मोदी के झांसे में नहीं आने वाले
[wpse_comments_template]   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही