Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शायराना अल्फाज में तेजस्वी का पीएम पर तंज, 80 करोड़ गरीबी से करते हैं हाहाकार, फिर भी कहते हैं सब उनके परिवार

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने पटना में 3 मार्च आयोजित राजद की जनविश्वास रैली में कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं. लालू के इस बयान के बाद भाजपा ने 4 मार्च को सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ अभियान शुरू किया. बीजेपी द्वारा चलाये जा रहे इस कैंपेन को लेकर एक बार फिर लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने तंज कसा है. राजद नेता ने कविता के अंदाज में प्रधानमंत्री पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि ‘80 करोड़ गरीबी से करते हैं हाहाकार,100 करोड़ बेरोजगार, 120 करोड़ महंगाई से लाचार, दुखी सब परिवार... फिर भी कहते हैं सब उनके परिवार’

प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क 

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मोदी जी पिछली बार चौकीदार हो गये थे और अब परिवार हो गये हैं. तेजस्वी ने कहा कि किसानों पर लाठियां बरसा रहे हैं. अपने परिवार के साथ कोई ऐसा करता है क्या. कहा कि मोदी जी के पास किसानों से मिलने के लिए समय नहीं है. केवल कहने से परिवार नहीं हो जाता है. तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है. मोदी का परिवार बोलेने से काम नहीं चलेगा. आपको बताना पड़ेगा कि आपने कितने लोगों को रोजगार दिया. आपको बात करनी होगी कि केंद्र सरकार ने आपने कितने कारखाने खोले, आपने देश में महंगाई कितनी कम की, पलायन रोका या नहीं, आपने बिहार को क्या दिया और देश से गरीबी कितनी कम हुई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही